1 आम आदमी के संघर्ष की कहानी है ‘Ab Dilli Dur Nahin’, खास रोल में हैं महेश भट्ट, इमरान जाहिद ने बताया कैसी है फिल्म

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. ‘अब दिल्ली दूर नहीं’ (Ab Dilli Dur Nahin) इस शुक्रवार यानी 12 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है. फिल्म की साल 2006 के यूपीएससी एग्जाम में 48वीं रैंक हासिल करने वाले आईएएस ऑफिसर गोविंद जयसवाल की लाइफ से इंस्पायर है. यह उनकी बायोपिक नहीं है. फिल्म में लीड रोल इमरान जाहिद और श्रुति सोढी ने निभाया है. वहीं, फिल्म में महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) भी हैं, जो एक मोटिवेशनल स्पीकर और एंकर का किरदार निभा रहे हैं. ‘अब दिल्ली दूर नहीं’ की रिलीज के मौके पर इमरान ने न्यूज 18 से बात करते फिल्म में काम करने अनुभव के बारे में बताया. उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी से कई बातों का खुलासा भी किया.

इमरान जाहिद (Imran Zahid) ने बताया कि महेश भट्ट उनके गुरु और मेंटोर हैं. इमरान ने कहा कि महेश भट्ट से उनकी पहली मुलाकात दुबई में हुई थी. तब उन्होंने उनसे कहा था कि वह हीरो की तरह दिखते हैं और उन्हें फिल्मों में काम करना चाहिए. इसके बाद उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म ‘चंदू’ में लीड रोल निभाने वाले थे लेकिन कंट्रोवर्सी के कारण बन नहीं पाई. इसके बाद, उन्होंने महेश भट्ट की फिल्मों ‘अर्थ’, ‘डैडी’, ‘जन्नत’, ‘हमारी अधूरी कहानी’ को थिएटर तक पहुंचाया.

दिल्ली की कई लोकेशंस पर हुई शूटिंग

इमरान जाहिद ने कॉलेज के दिनों में ही एक्टिंग करते थे. उन्होंने दिग्गज थिएटर आर्टिस्ट अरविंद गौड़ से एक्टिंग की शिक्षा ली है. इमरान ने बताया कि वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से पढ़े हुए हैं. उन्होंने पर्सनल लेवेल पर देखा है कि लोग किस तरह से यूपीएससी की तैयारी करते हैं. फिल्म में भी उन्होंने यही सब दिखाया गया है. उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग दिल्ली के तिहाड़ जेल, पुलिस स्टेशन, कनॉट प्लेस, मुखर्जी, नॉर्थ कैंपस जैसी जगहों पर शूट किया. इन सब जगहों पर शूट करने का अनुभव बेहद खास रहा.

” isDesktop=”true” id=”6161539″ >

इमरान जाहिद ने कहा,”हमें खुशी होती है कि हमने जहां पढ़ते हुए एक्टर बनने के सपने देखें, वहां शूटिंग कर रहे हैं. हमें याद है कि हम जब पढ़ते थे और पता चला कि मनोज बाजपेयी सर रामजस से पढ़ें यहां रहते थे, तो हम लोग जाते थे देखने उनके कमरें. फिल्म की शूटिंग के दौरान हमारी सारी यादें ताजा हो गई. हमने जब शूट किया तो पुरानी यादें फिर याद आईं.”

आम आदमी से कनेक्ट करती है ‘अब दिल्ली दूर नहीं’

इमरान जाहिद ने बताया कि ‘अब दिल्ली दूर नहीं’ बाकी फिल्मों से अलग कैसे है. उन्होंने कहा, “क्योंकि यह आम आदमी की कहानी. मैं प्रमोशन पर जाता हूं रांची में, पटना में, छोटे शहरों-बड़ें शहरों में. हर कोई इस किरदार से कनेक्ट कर पाते हैं. मुझे ऐसा लगता है उनमें से ही एक आदमी आकर फिल्म में काम कर रहा है.”

आईएएस ऑफिसर गोविंद जयसवाल की लाइफ से इंस्पायर

इमरान जाहिद ने कहा, “हमारी कहानी साल 2006 बैच आईएएस ऑफिसर गोविंद जयसवाल से इंस्पायर है. उनके पिता जी रिक्शा चलाते थे. उन्होंने काफी कठिन परिस्थितियों में आईएएस का एग्जाम निकाला. फिल्म की कहानी उनसे इंस्पायर है. फिल्म में एक लव स्टोरी भी है.”

इमरान जाहिद और श्रुति सोढी की केमेस्ट्री

इमरान जाहिद के अपॉजिट श्रुति सोढी हैं, जो दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन से पढ़ी हैं. इमरान ने उनके साथ काम करने पर भी खुशी जताई. श्रुति ने कई पंजाबी और तेलुगु फिल्मों में काम किया है. उन्होंने कहा कि उनके और श्रुति के बीच बेहतरीन केमेस्ट्री है. दोनों दिल्ली युनिवर्सिटी से पढ़े हुए हैं, तो अच्छी बॉन्डिंग भी उनके साथ रही.

Tags: Film, Mahesh bhatt

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें