एक्टर नहीं, क्रिकेटर बनना था, 1 घटना के बाद चूर-चूर हो गया सपना, एक हिट गाने ने बना दिया रातोंरात स्टार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली: ‘ये तेरी आँखें झुकी झुकी’, ये गाना आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं. इस गाने में नजर आ चुके मिलिंद गुनाजी (Milind Gunaji) ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 1993 में फिल्म पपीहा से की थी. करियर की दूसरी ही फिल्म में उन्हें नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी जैसे दिग्गज एक्टर के साथ फिल्म ध्रोकाल में काम करने का चांस मिल गया था. जबकि मिलिंद का पहला सपना एक्टिंग नहीं थी.

बॉलीवुड एक्टर मिलिंद गुनाजी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. मिलिंद गुनाजी ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. अपने करियर में उन्होंने अब तक देवदास, फिर हेरा फेरी, खट्टा मीठा, एल ओ सी करगिल जैसी फिल्मों में दमदार किरदार निभाए हैं. साल 2020 में मिलिंद दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ में भी नजर आए थे. अपने करियर में उन्होंने कई किरदार निभाए लेकिन नेगेटिव किरदारों में ज्यादातर पसंद किया गया. शाहरुख और ऐश्वर्या की फिल्म देवदास में भी उन्होंने नेगेटिव किरदार निभाया था जिसे काफी पसंद किया गया था.

एक्टिंग की दुनिया के 5 सितारे, नाम कमाने के बाद भी झेली आर्थिक तंगी, किसी ने बेची सब्जी, किसी ने छोड़ा मुंबई

एक घटना से चूर चूर हुआ सपना
मिलिंद गुनाजी ने अपने एक इंटरव्यू मे बताया था कि एक्टर बनने का सपना उन्होंने कभी नहीं देखा था. उन्होंने इंजीनियरिंग कंप्लीट की. इसके बाद प्लास्टिक बैग का बिजनेस भी किया था. उसी के साथ वह क्रिकेट और बैडमिंटन के खेलों में करियर बनाने के बारे में सोच रहा थे. वह अच्छे लेवल पर खेलने भी लगे थे. लेकिन सतारा में जब उन्होंने अपनी फैक्ट्री लगाई तो वह एक दुर्घटना में उनका कंधा उतर गया. स्पोर्ट्स में करियर बनाने का उनका सपना चूर-चूर हो गया. इसके बाद उनके एक फ्रेंड ने उन्हें एक्टिंग में हाथ आजमाने के कहा मिलिंद ने काफी समय तक मॉडलिंग की कई ऐड किए और उसके फिल्मों में हाथ आजमाया अब तक वह कई बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर कर चुके हैं.

एक गाने से चमक उठी किस्मत
मिलिंद ने साल 1996 में अपने करियर की तीसरी ‘फरेब’ में काम किया था. इस फिल्म के एक गाने ‘ये तेरी आँखें झुकी झुकी’ से मिलिंद रातोंरात स्टार बन गए थे. इस फिल्म में मिलिंद के किरदार को भी काफी पसंद किया गया था. फिल्म में वे निगेटिव रोल प्ले करते नजर आए. इस फिल्म में नेगेटिव रोल के लिए उन्हें फिल्मफेयर नॉमिनेशन भी मिला था. इसके बाद मिलिंद ने कई शानदार फिल्मों में काम किया.

सुशांत की फिल्म ‘दिल बेचारा’ में आए थे नजर
मिलिंद गुनाजी ने अपने करियर में हर तरह के किरदार निभाए हैं. फिर चाहे वह कॉमेडी हो या निगेटिव रोल या फिर सेंस्टिव रोल, उन्होंने अपने हर किरदार से लोगों का दिल जीता. पिछले कुछ सालों की बात करें तो वे द गाजी अटैक, ऑक्सीजन, रेस 3, पानीपत जैसी फिल्मों में नजर आए थे. इसक बाद वह साल 2020 में दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दिल बेचारा’ में भी एक अहम भूमिका में नजर आए थे.

Tags: Bollywood actors, Bollywood news, Entertainment news., Entertainment Special

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें