
नई दिल्ली: आमिर खान (Aamir Khan) ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में की है जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. लेकिन इन फिल्मों की एक खास बात ये भी रही है कि इन फिल्मों में आमिर मेकर्स की पहली पसंद नहीं रहे थे. आज हम आमिर की ऐसी ही एक फिल्म ‘गजनी’ की बात कर रहे हैं. इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी. लेकिन कम लोग जानते हैं कि फिल्म में आमिर मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे. तो कौन था वो अनलकी हीरो जिसने ब्लॉकबस्टर फिल्म को ठुकराया.
फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स भी कई बार अपनी फिल्मों को चुनने में बड़ी गलती कर बैठते हैं. क्योंकि हर एक्टर अपने करियर के लिए फिल्मों का चुनाव बड़े ही ध्यान से करता है लेकिन कई बार इसी वजह से उनके हाथ से कई बड़ी फिल्में भी निकल जाती हैं. आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ भी आमिर से पहले इंडस्ट्री के एक बड़े सुपरस्टार को ऑफर की गई थी, लेकिन उन्हें फिल्म का दूसरा पार्ट समझ नहीं आया और ऑफर ठुकरा दिया. हालांकि आज भी उस सुपरस्टार को इस बड़ी फिल्म को ठुकराने का पछतावा होता होगा. आइए जानत हैं कौन था वो अनलकी स्टार.
सुपरस्टार ने रिजेक्ट किया था बड़ा ऑफर
फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान का अपना एक अलग ही स्वैग है. आज हर मेकर्स अपनी फिल्मों में सलमान खान को कास्ट करना चाहता है. साल 2005 में भी कुछ ऐसा ही हुआ था. जब A.R. Murugadoss ने तमिल रिमेक ‘गजनी’ बनाने का फैसला किया तो डायरेक्टर की पहली पसंद सलमान खान ही थे. एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक ‘गजनी’ के डायरेक्टर ने सबसे पहले ‘संजय सिंघानिया’ के किरदार के लिए सलमान को ही ऑफर दिया था. लेकिन सलमान ने फिल्म में कोई इंट्रेस्ट नहीं दिखाया और फिल्म में काम करने से मना कर दिया बाद में ये फिल्म आमिर खान के हिस्से आई थी.
फिल्म ने कायम किया था बड़ा रिकॉर्ड
सलमान खान को फिल्म का सेकेंड हाफ पार्ट कुछ अच्छा नहीं लगा था. उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया. हालांकि बाद में जब ये पिल्म आमिर खान को ऑफर हुई तो रिलीज के बाद इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. ‘संजय सिंघानिया’ के रोल में आमिल खान ने लोगों का दिल जीत लिया था. ये फिल्म पहली सौ करोड़ का आंकाड़ा पार करने वाली फिल्म बनी थी. ‘गजनी’ ने साल 2005 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर की ये फिल्म इंडिया में 100 करोड़ कमाने वाली पहली हिन्दी फिल्म बन गई थी. हालांकि देखा जाए तो इस फिल्म को रिजेक्ट करने का सलमान को आज भी पछतावा होता होगा.
बता दें कि सलमान खान की हालिया रिलीज ‘किसी का भाई किसी की जान ने बड़ी मुश्किल से 100 करोड़ का आकड़ा पार किया है. सलमान खान ने इस फिल्म से लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी की थी. लेकिन सलमान की ये फिल्म उनके फैंस का दिल जीतने में उतनी कामयाब नहीं हो सकी जितनी इससे उम्मीद की जा रही थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Aamir khan, Entertainment news., Entertainment Special, Salman khan
FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 17:09 IST








