News18 India Mahapoll: कर्नाटक के सिर्फ 2 एग्जिट पोल में BJP को जीत, बाकी Exit Poll में जानें कांग्रेस की स्थिति

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Election 2023) को लेकर बुधवार को हुए मतदान के बाद एग्जिट पोल्‍स के दावों में अलग- अलग अनुमान जाहिर किए गए हैं. इनमें से 2 एग्जिट पोल्‍स में भारतीय जनता पार्टी की जीत का दावा किया गया है. न्‍यूज नेशन- सीजीएस और एशियानेट न्‍यूज के सर्वे में बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है. हालांकि बाकी एग्जिट पोल्‍स में कांग्रेस को सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आने की संभावना जताई गई है. इधर, ज्‍यादातर सर्वे में कहा गया है कि किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाएगा, यहां गठबंधन की सरकार बन सकती है. हालांकि कुछ पोल्‍स में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्‍कर का अनुमान बताया गया है और कहा गया है कि इनके बीच बहुत कम अंतर होगा.

न्‍यूज नेशन- सीजीएस एग्जिट पोल्‍स के अनुमान में कहा गया है कि बीजेपी को 114 सीटें, कांग्रेस को 86 सीटे, जेडीएस को 21 और अन्‍य को 3 सीटों पर जीत मिल सकती है. कर्नाटक में बहुमत का जादुई आंकड़ा 113 का है और सर्वे में 114 सीटों का अनुमान बताया है. दूसरी तरफ एशियानेट न्‍यूज- जन की बात एग्जिट पोल में भी भाजपा को बहुमत मिलने की संभावना जताई गई है. इसमें 94 से 117 का आंकड़ा बताया गया है. जबकि कांग्रेस को 91 से 106 और जेडीएस को 14 से 24 और अन्‍य को 0 से 2 सीटों पर जीत की संभावना जताई गई है.

मतगणना के बाद होगी स्थिति साफ, पता चलेगा किसकी बनेगी सरकार
कर्नाटक की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 24 मई 2023 में खत्म हो रहा है और उससे पहले कर्नाटक को नई सरकार मिल जाएगी. पिछली बार कर्नाटक में चुनाव मई 2018 में हुए थे. चुनाव के बाद जेडीएस यानी जनता दल (सेकुलर) और कांग्रेस ने मिलकर सरकार बनाई थी. इसमें एचडी कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बने थे. हालांकि, करीब एक साल बाद ही यानी जुलाई 2019 में कांग्रेस और जेडीएस के कई मंत्रियों के इस्तीफे के बाद सरकार गिर गई. इसके बाद फिर बीएस येदुयरप्पा की अगुवाई में बीजेपी ने यहां सरकार गठित की. हालांकि,बीएस येदुयरप्पा भी दो साल ही मुख्यमंत्री के पद पर रह पाए. उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा और फिर उसके बाद बासवराज बोम्मई को भाजपा ने मुख्यमंत्री बनाया.

पिछले चुनाव में सीटों और वोट प्रतिशत में ऐसा था आंकड़ा 
पिछली बार कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सबसे अधिक सीटें आई थीं. कर्नाटक के कुल 224 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 104 तो कांग्रेस को 80 सीटें मिली थीं. जबकि जेडीएस यानी जनता दल सेकुलर के खाते में 37 सीटें आई थीं और वह किंग मेकर बनी थी. इस चुनाव में भाजपा को पूर्व की चुनाव की तुलना में करीब 64 सीटों का फायदा हुआ था. अगर वोट प्रतिशत की बात की जाए तो इस मामले में कांग्रेस ने बाजी मारी थी. कांग्रेस को जहां 38.14 वोट फीसदी तो भाजपा को 36.35 फीसदी वोट शेयर हासिल हुआ था. वहीं, जेडीएस को करीब 18 फीसदी वोट मिले थे.

Tags: Assembly election, BJP, Congress, JDS, Karnataka Assembly Election 2023, कर्नाटक विधानसभा चुनाव

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें