Manipur Violence: दोलाईथाबी में सेना पर हमला, फायरिंग में असम राइफल्स का जवान घायल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. मणिपुर में मैतेई समुदाय को ST का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में हिंसा प्रदर्शन हुआ. इस बीच यहां से कई लोग को रेस्क्यू किया गया. इस बीच बुधवार को सेना पर लोगों ने अटैक कर दिया. मणिपुर के दोलाईथाबी (Dolaithabi) में सेना के कॉलम पर फायरिंग की गई. घटना में असम रायफल्स का एक जवान घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 11 बजे जवानों की टीम एरिया डॉमिनेशन के लिए निकली थी.

ऑपरेशन के दौरान अज्ञात हथियारबंद लोगों ने सेना के कॉलम पर कुछ राउंड फायरिंग की. हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. फिलहाल घायल जवान को हेलीकॉप्टर के जरिए सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है.

Tags: Assam Rifles, Indian army, Manipur, Violence

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें