क्या पाकिस्तान में फिर लगने वाला है आपातकाल? सेना अपने हाथ में ले सकती है कमान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


इस्लामाबाद. पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी (PTI) के प्रमुख इमरान खान की इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तारी के बाद से देश के अलग-अलग हिस्सों में पीटीआई समर्थकों का हिंसक विरोध प्रदर्शन जारी है. पिछले 24 घंटों से ज्यादा वक्त जारी इस हिंसक प्रदर्शन पर काबू पाने के लिए विभिन्न प्रांतीय सरकारों ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सेना की मदद मांगी है. हालांकि इसके बाद पीटीआई समर्थकों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा. ऐसे में अब देश में आपातकाल घोषित किए जाने की सुगबुगाहट तेज़ हो गई है.

CNN News18 को पाकिस्तान सरकार से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के हवाले से हवाले से पता चला है कि देश में हिंसा और आराजकता का माहौल को देखते हुए पीएम ऑफिस में एक बेहद अहम बैठक चल रही है. जिसमें संविधान के अनुच्छेद 245 के तहत देशभर में कानून-व्यवस्था दोबारा से बहाल करने के लिए आपातकाल लगाए जाने पर विचार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में हालात बेकाबू, हिंसक घटनाओं पर बारीकी से नजर रखे हैं भारत: सूत्र

पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 245 में सशस्त्र बलों की तैनानी के विशेष प्रावधान का जिक्र किया गया है. इसके मुताबिक, सशस्त्र बल को जब बुलाया जाएगा तो वे संघीय सरकार के निर्देशों पर बाहरी हमले के खिलाफ पाकिस्तान की रक्षा करेंगे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नागरिक सरकार की मदद करेंगे.

इसमें यह भी प्रावधान है कि खंड (1) के तहत संघीय सरकार द्वारा जारी किए गए किसी भी निर्देश की वैधता पर किसी भी अदालत में सवाल नहीं उठाया जाएगा. इसके अलावा इस दौरान पाकिस्तान की सशस्त्र सेनाओं से जुड़ा कोई भी मामला हाईकोर्ट के अधिकार क्षेत्र के बाहर होगा.

Tags: Imran khan, Pakistan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें