नई दिल्ली. ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने हेल्थकेयर सर्विसेज को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. इससे दिल्ली-एनसीआर से दूर रह रहे लेकिन एम्स दिल्ली से इलाज करा रहे रिटायर्ड एम्पलाई हेल्थकेयर स्कीम के लाभार्थी मरीजों को बड़ा फायदा मिलने जा रहा है. कुछ दिन पहले दिल्ली एम्स में ऐसी कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं जिनमें दिल्ली-एनसीआर से दूर रह रहे एम्स के पूर्व रिटायर्ड ईएचएस कर्मचारियों ने एम्स प्रबंधन को लिखा था और अपनी असुविधा बताई थी.
ईएचएस रिटायर्ड कर्मचारियों ने एम्स प्रबंधन से ईएचएस फार्मेसी से होने वाली मेडिसिन सप्लाई की अवधि को बढ़ाने की मांग की थी. इन्होंने कहा था कि अभी के नियमों के अनुसार रिटायर्ड ईएचएस कर्मचारी चाहे जहां रह रहा है और किसी भी क्रॉनिक बीमारी से जूझ रहा है, मेडिकल सुप्रिटेंडेंट की अनुमति से अभी तक एम्स की ईएचएस फार्मेसी से सिर्फ 3 महीने की ही दवाएं ले सकता है. इसके चलते उन्हें और दवाएं लेने के लिए हर 3 महीने बाद मजबूरी में एम्स के चक्कर काटने पड़ते हैं.
इस मामले के सामने आने के बाद दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने निर्देश दिया है कि रिटायर्ड लाभार्थियों की सुविधाओं को और बढ़ाने की जरूरत है साथ ही जिस अवधि के लिए दवाएं दी जाती हैं, उस अवधि को भी बढ़ाने का फैसला किया गया है. ऐसे में अब से ये लाभार्थी 3 महीने के बजाय 6 महीने तक की दवाएं सीएमओ या ईएचएस अधिकारी की अनुमति से ईएचएस फार्मेसी से ले सकेंगे.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

DDA Flats: डीडीए लॉन्च करेगा 14000 फ्लैट्स, जानें इनकी कीमत, लोकेशन, खासियत, आवेदन और Draw Date

Shopping In Noida: गर्ल्स के कपड़ों के लिए खास है नोएडा का यह मार्केट, दिल्ली के सरोजिनी नगर को करता है फेल

बढ़ सकती है दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें!, LG ने अब आवास निर्माण से जुड़े इस आरोप पर मांगा जवाब

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो वायरल, फर्श पर गोद में लेटी युवती ने युवक को किया ‘KISS’

स्वाद का सफ़रनामा: मोटापा घटाने में मददगार है कुंदरू, एनीमिया में भी लाभकारी, प्राचीन ग्रंथों में बताई खासियत

थैलीसीमिया बीमारी को खत्म करने के लिए सरकार शुरू करने जा रही राष्ट्रीय मिशन, सांसदों से भी अपील

‘पुलिस जांच में देरी कर रही है’ : पहलवानों की याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने के नियम में बड़ा बदलाव, अब डॉक्टर 15 दिनों से ज्यादा समय के लिए नहीं देंगे आपको आराम की सलाह

फ्राइंग पैन से वार, 14 चोटों के निशान और CCTV…86 साल की सास की हत्या, आरोपी बहू गिरफ्तार

Success Story: छोटे शहर की लड़की, IIT से पढ़ाई, मां का छूटा साथ, UPSC टॉपर्स लिस्ट में आया नाम
इसके साथ ही इन मरीजों तक हेल्थकेयर सेवाओं को और सुलभ तरीके से पहुंचाने के लिए ईएचएस के ऑफिसर आईसी कुछ कदम उठा रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर से बाहर रह रहे इन मरीजों को क्रॉनिक बीमारियों के फॉलोअप के लिए टेली-कम्यूनिकेशन की सुविधा दी जाएगी. इसके अलावा इस टेली कंसल्टेशन के बाद दवाओं का ई-प्रिस्क्रिप्शन तैयार करके दर्ज पते पर दवाएं भी पहुंचाई जाएंगी. एम्स की ये कोशिश है कि इन कर्मचारियों को बेहतर इलाज बिना असुविधा के मिल सके. इसे लेकर एमएस हेल्थ मिनिस्ट्री से अनुमति ले रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: AIIMS, Aiims delhi, AIIMS director
FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 18:03 IST








