
Mother dog and puppy emotional video: मां और बच्चे का एक अलग ही रिश्ता होता है. जब पूरी दुनिया भी बेटे के खिलाफ खड़ी होती है, तब भी मां उसका साथ देती ही नज़र आएगी. यही वजह है कि बच्चे अपनी मां के साथ होकर सुरक्षित महसूस करते हैं. अब चाहे इंसान हों या फिर जानवर, सभी के अंदर ममता और प्यार की भावना इसी तरह पाई जाती है.
इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मदर डॉग को अपने बच्चे को प्रोटेक्ट करते हुए देखा जा सकता है. किसी गलती पर उनका ओनर भड़का हुआ है और उसका मूड भांपकर पपी के बचाव में उसकी मां जिस तरह से आती है, उसे देखकर आपको अपनी मां की याद आ जाएगी. ये वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है.
मां तो मां होती है…
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स अपने टूटे हुए इलेक्ट्रिक सामान के साथ बैठा हुआ एक पपी को डांट रहा होता है. शायद उसने ही ये सामान तोड़ा है. ऐसे में शख्स की डांट वो सुन रहा होता है और साथ में बैठी मां ये सब देख रही होती है. ओनर डराने के लिए अपनी चप्पल उठाता है और पपी की ओर जैसे ही दिखाता है, उसकी मां इंसानों की तरह अपने बच्चे को पीछे हटाकर उसका हाथ रोकने की कोशिश करती है. मां और बेटे की इस बॉन्डिंग को देखकर आपका दिल पसीज उठेगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajab Gajab, Viral video news, Viral Video on Social Media
FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 18:04 IST








