‘रामायण’ के ‘लक्ष्मण’ हैं खफा? ‘आदिपुरुष’ के ट्रेलर से निराश सुनील लहरी, बोले- इमोशन के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. ‘आदिपुरुष’ वो फिल्म जिसको लेकर जबरदस्त बना हुआ है, जो इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म की लिस्ट में शुमार है. फिल्म का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ, जो वीएफएक्स और थ्रीडी इफेक्ट्स के साथ लोगों को अटरेक्ट कर रहा है. कुछ लोगों को ये चीज पसंद आ रही है, लेकिन कुछ लोगों को ये रास नहीं आ रहा है. इस लिस्ट में एक नाम वो भी है, जो घर-घर में ‘लक्ष्मण’ के नाम से ही जाने जाते हैं यानी सुनील लहरी. रामानंद सागर के हिट टीवी सीरियल ‘रामायण’ में ‘लक्ष्मण’ का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने हाल ही में रिलीज हुए ‘आदिपुरुष’ के ट्रेलर पर निराशा जाहिर की.

‘आदिपुरुष’ में ‘लक्ष्मण’ का किरदार एक्टर सनी सिंह निभा रहे हैं लेकिन रामानंद सागर की ‘रामायण’ के ‘लक्ष्मण’ सुनील लहरी ने हाल ही बयां किया कि उन्हें ‘आदिपुरुष’ के ट्रेलर में क्या चीजें अच्छी नहीं लगीं.

लोगों के सेंटीमेंट्स के साथ न खेले
सुनील लहरी यूं तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने एतिहासिक शो से जुड़े किस्सों को भी लोगों के साथ शेयर करते हैं. हाल ही में उन्होंने आजतक से बातचीत में ‘आदिपुरुष’ के ट्रेलर को लेकर बात की. उन्होंने कहा, ‘हर आदमी का परसेप्शन और नजरिया होता है, वो अपने तरीके से राम की कहानी को दिखा सकते हैं. लेकिन मैं पहले भी कह चुका हूं कि रामायण के प्रति जो इमोशन बनी है, उनके साथ ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए. क्योंकि अगर ऐसा होता है तो वो लोगों के सेंटीमेंट्स के साथ खेलने वाली बात हो जाएगी.

रामायण में इसका उल्लेख नहीं
‘आदिपुरुष’ के ट्रेलर में उन्हें क्या चीज पसंद नहीं आई. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि इसमें राम जी को हनुमान जी के ऊपर बिठाया गया है. हनुमान जी के ऊपर बैठकर राम तीर चला रहे हैं. लेकिन रामायण में इसका उल्लेख नहीं है. हां, लक्ष्मण ने जरूर उनपर बैठ कर तीर चलाया था. वो भी हनुमान के आग्रह करने पर हुआ था. उसके प्रमाण भी हैं.

” isDesktop=”true” id=”6152041″ >

एक्सपेरिमेंट होना चाहिए, लेकिन…
सुनील लहरी ने आगे कहा कि राम, हनुमान के कंधे पर बैठे हैं, पर उन्हें उड़ते हुए नहीं पाया गया. सुनील लहरी के मुताबिक, अगर उड़ पाते तो फिर भगवान इंद्र, राम जी के लिए रथ नहीं भेजते. तब राम, हनुमान जी के ऊपर बैठकर सीधा लंका पहुंच जाते. एक्टर ने कहा, एक्सपेरिमेंट होना चाहिए. लेकिन उसके एसेंस को खराब नहीं करें.

Tags: Adipurush, Sunil Lahri

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें