
नई दिल्ली. पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान (Imran Khan) को भ्रष्टाचार के एक मामले में सुनवाई के दौरान इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया. इस बीच टॉप सरकारी सूत्रों ने बुधवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी को लेकर देशव्यापी हिंसक विरोध के बीच भारत पाकिस्तान में घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहा है. पाकिस्तान की स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए टॉप गवर्नमेंट सोर्स ने CNN-News18 को बताया कि पड़ोसी देश में ‘नाजुक स्थिति’ को देखते हुए आतंकवादी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) के कैडरों फिर से एक्टिव हो सकते हैं.
सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान में स्थिति तनावपूर्ण है. हिंसक घटनाक्रम पर करीबी नजर रख रहे हैं. जनता को इतनी आसानी से दंगे करने देना चिंताजनक है और खासकर कोर कमांडर के घर में ऐसा होना चिंताजनक है. पाकिस्तान के दक्षिण पंजाब में लश्कर और जैश के लाखों कैडर इस नाजुक स्थिति का फायदा उठा सकते हैं, क्योंकि वे हथियारों से लैस हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 17:11 IST








