बंगाल की खाड़ी में आज आ सकता है भयंकर चक्रवाती तूफान, बांग्लादेश और म्यांमार में भी मचाएगा तबाही, IMD ने किया अलर्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

बंगाल की खाड़ी में आज आ सकता है भयंकर चक्रवाती तूफान.
12 मई तक बहुत गंभीर तूफान में तब्दील होने की आशंका है.
यह तूफान बांग्लादेश और म्यांमार में भी मचाएगा तबाही.

कोलकाता: चक्रवात ‘मोचा’ ने भयंकर तूफान की शक्ल ले ली है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी कर कहा कि चक्रवात मोचा के बहुत गंभीर तूफान में तब्दील होने की आशंका है. आज यह बंगाल की खाड़ी तक आ सकता है. IMD के मुताबिक 12 मई तक यह बहुत गंभीर तूफान में बदल जाएगा, जहां हवा की गति 130 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मंगलवार शाम को 45 से 55 किमी प्रति घंटे की हवा की गति और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के दबाव में केंद्रित हो गया था.

दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में स्थित गहन दबाव पिछले 06 घंटों के दौरान 07 किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा और आज 10 मई 2023 को भारतीय मानक समय के अनुसार 8:30 बजे उसी क्षेत्र (दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी) में लगभग 8.8°N अक्षांश और 88.9°E देशांतर के पास केंद्रित था, जो कि पोर्ट ब्लेयर से 530 किमी दक्षिण पश्चिम, कॉक्स बाजार (बांग्लादेश) से 1430 किमी दक्षिण और सितवे (म्यांमार) से 1320 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम दिशा में स्थित है.

Cyclone Mocha: भयंकर तूफान में बदला चक्रवात ‘मोचा’, अंडमान में ऑरेंज अलर्ट, समुद्री तट पर भारी बारिश की चेतावनी

चक्रवात उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और आज शाम के आसपास उसी क्षेत्र में धीरे-धीरे तीव्र होकर एक चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने की बहुत संभावना है. फिर उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखते हुए, यह धीरे-धीरे 11 मई की सुबह तक एक प्रचंड चक्रवाती तूफान में और 11 मई की मध्यरात्रि तक दक्षिण-पूर्व और आसपास की मध्य बंगाल की खाड़ी में अत्यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने की आशंका है. इसके बाद, इसके धीरे-धीरे फिर से मुड़ने और उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने के साथ, 13 मई से थोड़ा कमजोर होने की संभावना है और 14 मई, 2023 की पूर्वाह्न के आसपास कॉक्स बाजार (बांग्लादेश) और क्यौकप्यू (म्यांमार) के बीच दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार के तटों को 110-120 किमी प्रति घंटे की अधिकतम निरंतर वायु एवं 130 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार के झोकों के साथ पार करने की संभावना है.

Tags: Bay of bengal, Bay of Bengal Cyclone, Cyclone

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें