
रामकुमार नायक/महासमुंद. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CG Board result 2023) की 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम के साथ मेरिट लिस्ट जारी हो गई है. एक-एक अंक के संघर्ष के बीच 10वीं बोर्ड की मेरिट लिस्ट में 8वां स्थान हासिल करने वाले महासमुंद के त्रिभुवन स्वामी जायसवाल ने अपनी सफलता के पीछे गुरुजनों और परिवार का सहयोग को बड़ी वजह बताया है. त्रिभुवन ने 97.17 प्रतिशत के साथ प्रदेश में आठवें स्थान पर जगह बनाया है.
महासमुंद के सरायपाली विकासखंड अंतर्गत एकलव्य इंग्लिश मीडियम स्कूल अर्जुन्डा सरायपाली के छात्र त्रिभुवन स्वामी जायसवाल के पिता टंकेश्वर प्रसाद जायसवाल व्याख्याता हैं. वहीं माता सीता जायसवाल प्राइवेट स्कूल में हेडमास्टर हैं. बड़ी बहन हर्षिता अभी कॉलेज कर रहीं हैं. हर्षिता भी 10वीं में जिले की टॉपर रह चुकी हैं. त्रिभुवन का घर जिले के सरायपाली वार्ड क्रमांक 1 में है.
इंजीनियर बनना लक्ष्य
News18 लोकल से चर्चा में त्रिभुवन स्वामी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, बड़ी बहन और स्कूल के गुरुजनों को दिया है. त्रिभुवन बताते हैं कि वे रोजाना 3 -4 घंटे पढ़ाई किया करते थे. कठिन विषयों की पढ़ाई सुबह जल्दी उठकर करते थे और सरल विषयों की तैयारी रात में करते थे. 11वीं में गणित विषय चुनकर JEE की तैयारी करेंगे फिर इंजीनियर बनकर देश की सेवा करेंगे.
कोचिंग का सहारा नहीं लिया
त्रिभुवन बताते हैं कि उन्होंने पढ़ाई के लिए कोचिंग का सहारा नहीं लिया, बल्कि शिक्षकों के मार्गदर्शन में पढ़ाई की. खासतौर से पिता टंकेश्वर प्रसाद जायसवाल के मार्गदर्शन की वजह से प्रश्न पत्रों को हल करने में आसानी हुई. त्रिभुवन आगे चलकर इंजीनियर बनना बनना चाहते हैं, जिससे वे समाज की बेहतर तरीके से सेवा कर सकें.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Chhattisgarh Board Results, Chhattisgarh news, Mahasamund News
FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 17:26 IST








