
हाइलाइट्स
विराट कोहली और धोनी का फीमेल लुक हुआ वायरल.
टीम इंडिया के प्लेयर्स आईपीएल में अपना जलवा बिखेर रहे हैं.
नई दिल्ली. भारतीय टीम में कई स्टार प्लेयर्स मैदान में अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लेते हैं. वहीं, दूसरी तरफ अपने स्टाइलिश लुक से भी खूब सुर्खियां बटोरी जाती हैं. विराट कोहली (Virat Kohli) की स्मार्टनेस किसी बॉलीवुड एक्टर से कम दिखाई नहीं देती, तो पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) भी लुक के चलते सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं. लेकिन क्या कभी किसी ने सोचा है कि ये सभी इंडियन प्लेयर्स फीमेल लुक में कैसे नजर आते? अब AI ने इन स्टार खिलाड़ियों पर यह प्रयोग कर दिया है.
टीम इंडिया के इन प्लेयर्स ने अपने फीमेल लुक ने महफिल लूट ली है. सोशल मीडिया पर इन खिलाड़ियों की पिक्स तेजी से वायरल हो रही हैं. इसमें विराट कोहली, एमएस धोनी, शुभमन गिल, रोहित शर्मा सहित अन्य प्लेयर्स भी शामिल हैं. एमएस धोनी और विराट कोहली ने फीमेल लुक में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं लग रहे हैं. इंस्टाग्राम पर प्लेयर्स के इस लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. कोई कोहली के गुन गा रहा है तो कोई ऋषभ पंत की फोटो का मुरीद होता नजर आ रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IPL 2023, Ms dhoni, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 16:58 IST








