
पवन कुमार/रेवाड़ी: शहर के रहने वाले संजय ने बाइक में ऐसे लाजवाब फीचर एड किए हैं, जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं. सभी को बाइक में सुरक्षा के लिहाज से यूज किए गए फीचर बेहद पसंद आ रहे हैं. संजय का दावा है कि उन्होंने बाइक में जो डिवाइस लगाए हैं, उससे एक फोन कॉल पर बाइक को बंद और चालू किया जा सकता है.
रेवाड़ी के गांव तिहाड़ा के रहने वाले संजय कुमार एक साधारण परिवार से हैं. संजय के पिता एक निजी कंपनी में कार्य करते हैं. संजय खुद एमबीए करने के साथ कंपनी में नौकरी भी करते हैं. संजय ने बताया कि बाइक एक मोबाइल एप से कनेक्ट हो जाएगी. एक यूनिक नंबर पर कॉल करके आप अपनी बाइक को ऑन/ऑफ कर सकते हैं. जीपीएस के माध्यम से अपने वाहन को ट्रैक भी कर सकते हैं. यहां तक की कैमरे के मध्याम से एक्टिविटी को रिकॉर्ड भी कर सकते हैं.
घर बैठे वाहन पर रख सकेंगे नजर
संजय ने बताया कि अक्सर नाबालिग बच्चे बिना परिवार को बताए बाइक लेकर निकल जाते हैं. ऐसे में हादसे या वाहन चोरी की संभावना बढ़ जाती है. बाइक में लगे इस डिवाइस से अभिभावक मोबाइल ऐप या यूनिक नंबर से वाहन को कंट्रोल और ट्रैक कर पाएंगे. जीपीएस और कैमरे के जरिए वाहन को ट्रैक करने और दुर्घटना होने पर फुटेज कैमरे में कैद हो जाएगी.
छोटा भी हो सकता है डिवाइस
संजय ने बताया कि फिलहाल उन्होंने यह डिवाइस अस्थाई तौर पर अपनी बाइक से जोड़ा है. इसे किसी भी वाहन के साथ जोड़ सकते हैं. ये डिवाइस साइज में काफी बड़ा है. लेकिन प्रॉपर तरीके से वाहनों में लगाया जाएगा तो यह छोटा हो जाएगा.
पहले भी बना चुके यह डिवाइस
बता दें कि इससे पहले संजय एक ऐसा डिवाइस बना चुके हैं, जिसे बाइक-हेलमेट में लगाया जाता है. इसके बाद बिना हेलमेट के बाइक स्टार्ट ही नहीं होगी. लेकिन मदद न मिलने के से संजय का सपना अधूरा है. संजय ने जिला प्रशासन से भी मदद मांगी है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 18:52 IST








