
प्रदीप कश्यप/सतना: इंदौर का प्रसिद्ध पोहा इन दिनों सतना में धूम मचा रहा है. सतना के रमेश को इंदौरी पोहा बहुत पसंद था. उसने इंदौर में रहकर पोहा बनाना भी सीख लिया. वह जब भी अपने घर में रहता तो पोहे जरूर बनाता. पढ़ाई पूरी करने के बाद रमेश ने कई निजी कंपनियों में नौकरी की, लेकिन वेतन से गुजारा नहीं हो रहा था.
ऐसे में जब रमेश सतना पहुंचा तो उसने शहर के अस्पताल चौक में एक ठेले पर इंदौरी पोहे की दुकान शुरू कर दी. यह दुकान करीब 1 वर्ष पहले रमेश ने एक ठेले में शुरू की थी और आज शहर के अंदर उसके तीन इंदौरी पोहे के ठेले लग रहे हैं. उसके ठेले पर बनने वाले इंदौरी पोहे को जो भी खाता है दीवाना हो जाता है.
ग्राहक भी स्वाद के मुरीद
पोहे खाने वाले ग्राहक गोल्डन द्विवेदी एवं अनुराग पांडेय बताते हैं कि हम लोग इंदौर में रह चुके हैं. इंदौर में पोहे की बहुत डिमांड है. वे भी पोहे के शौकीन हैं. इंदौरी पोहे का स्वाद सतना में पहली बार रमेश के ठेले पर मिल रहा है और कीमत भी मात्र 15 रुपये है. अच्छी क्वालिटी का भरपेट पोहा, हम लोग हर रोज यहां पर सुबह के नाश्ते के रूप में खाते हैं.
600 प्लेट रोज बिक जाती है
रमेश कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने MBA की पढ़ाई करीब 10 वर्ष पहले इंदौर से पूरी की. जब वह इंदौर में पढ़ाई करते थे, तब पोहा खाने प्रतिदिन जाते थे. फिर एक दुकानदार उनके परिचित के मिले. उनसे पोहा बनाना भी सीख लिया. एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने निजी कंपनियों में जॉब भी किया, लेकिन जॉब से संतुष्टि नहीं मिल पा रही थी. अब ऐसे में सतना में इंदौरी पोहे के नाम से एक ठेले की शुरुआत कर दी. शुरुआती दौर में 30 से 40 प्लेट पोहा प्रतिदिन बेच लेते थे. वर्तमान में अलग-अलग स्थानों में तीन इंदौरी पोहे के ठेले संचालित हैं, जिससे प्रतिदिन करीब 600 प्लेट की बिक्री हो जाती है.
लोग पार्सल भी कराते हैं
रमेश ने बताया कि भी एक बार उनके ठेले पर पोहा खाने आता है, वह तारीफ करके जाता है. इसके अलावा लोग घर भी पार्सल करा ले जाते हैं. धीरे-धीरे उनके पोहे की डिमांड भी बढ़ रही है. पहले 4-5 किलो पोहे की खपत होती थी, लेकिन अब 22-23 किलो से अधिक का पोहा प्रतिदिन बना रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Mp news, Satna news, Start Up, Street Food
FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 19:17 IST








