Anupamaa: 7 डेली सोप रिजेक्ट कर ‘अनुपमा’ में पहुंची ये एक्ट्रेस, शो में लाएंगी ट्विस्ट, निभाएंगी खास किरदार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. ‘अनुपमा’ (Anupamaa) की गिरती टीआरपी से मेकर्स थोड़ा हताश है. शो में लगातार ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं. अनुपमा और अनुज को अलग दिखाने के बाद से शो ट्रोल्स के निशाने पर है. कुछ अजीब या अलग होता है, नेटिजंस तुरंत ट्रोल करना शुरू कर दे रहे हैं. इन दिनों शो में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा और अनुज अलग हो गए हैं. हालांकि फैंस उनके फिर से साथ होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन दोनों कब साथ होंगे यह कहना थोड़ मुश्किल है. क्योंकि पिछले कई एपिसोड में लगता है कि अनुपमा और अनुज एक होने वाले हैं लेकिन हर बार ऑडियंस को निराशा ही हाथ लगी है.

अनुपमा एक नई शुरुआत करने की कोशिश कर रही हैं और अपनी नई डांस अकादमी खोलने की योजना बना रही हैं. मेकर्स ने ‘अनुपमा’ को और इंटरेस्टिंग बनाने के लिए शो में 2 नए कैरेक्टर की एंट्री करने वाले हैं. नए किरदारों के साथ वाला एपिसोड अभी ऑन एयर नहीं हुआ है लेकिन वे शो की शूटिंग शुरू कर चुके हैं. ये दो किरदार अपरा मेहता और अमन महेश्वरी (Aman Maheshwari) निभाएंगे.

Anupamaa: आखिरकार फिर मिलेंगे अनुज-अनुपमा, बरखा और माया को होगी टेंशन, बनाएंगी दोनों को रोकने की प्लानिंग

अपरा मेहता (Apara Mehta) को ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में सविता विरानी के किरदार में देख ही चुके हैं. वह लंबे समय बाद कमबैक कर रही हैं. अमन महेश्वरी के शो में जल्द एंट्री करने की उम्मीद है. हाल ही में, अमन ने शो के सेट से रूपाली गांगुली के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी. अपरा मेहता ने शो में होने की पुष्टि भी की और अपने किरदार का खुलासा भी किया है.

अपरा मेहता निभाएंगी अनुपमा की गुरु का किरदार

अपरा मेहता ने बताया कि वह अनुपमा की डांस गुरु के किरदार में दिखेंगी. इंडिया फोरम को दिए बयान में अपरा ने कहा, “हां, मैं शो में एंट्री कर रही हूं. यह एक कैमियो भूमिका है. मेरा किरदार एक सख्त डांस टीचर का होगा जो अनुपमा के जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. मैं इससे जुड़कर खुश हूं.”

अपरा मेहता ने रिजेक्ट किए 7 डेली सोप

अपरा मेहता ने कहा, “मैंने 7 डेली सोप को रिजेक्ट कर दिया था क्योंकि मैं कई प्रोजेक्ट्स में बिजी थीं. जब मुझे यह ऑफर मिला, तो मेरे पास ना कहने का कोई कारण नहीं था. जब राजन सर ने फोन किया, तो मैंने तुरंत हां कह दिया क्योंकि उन्होंने हमेशा मुझे वह दिया है, एक एक्ट्रेस के तौर पर जिसकी मैं हकदार थी.”

Tags: Anupamaa, Rupali Ganguly

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें