विशाल भटनागर/मेरठ. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही उथल-पुथल के बीच प्रतिदिन सोने व चांदी के दाम में वृद्धि देखने को मिल रही थी, लेकिन इसको लेकर अब उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. उत्तर प्रदेश के मेरठ में पिछले चार दिन से सोने एवं चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. मंगलवार को जब मेरठ सर्राफा बाजार खुला तो 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का रेट 61,100 रुपये, एवं चांदी के रेट 74,800 रुपये प्रति किलो रहे. ऐसे में वैवाहिक कार्यक्रम के लिए जो लोग सोने-चांदी के आभूषण खरीदना चाहते हैं, उनके लिए यह बेहतर समय है.
मेरठ सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऐसे ही अन्य कैरेट के रेट भी उसी के आधार पर तय होते हैं. यहां 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की रेट 56,008 रुपये, 18 कैरेट सोने के रेट 45,824 रुपये व 14 कैरेट सोने की कीमत 35,641 रुपये है.
चांदी का दाम भी है स्थिर
आपके शहर से (मेरठ)

क्या आपने देखा है औघड़नाथ मंदिर का कुआं? जहां से शुरू हुआ था प्रथम स्वतंत्रता संग्राम

UP Nikay Chunav 2023: सपा, बसपा, लोकदल और कांग्रेस ने मेरठ को सोतीगंज की कालिख दी, BJP ने मिटाया…

Meerut News : G-20 सम्मेलन में गूंजेगी मेरठ के शास्त्रीय संगीत गीत की धुन, 1835 में हुई थी शुरूआत

GOLD-SILVER PRICE TODAY:- सोने के तेवर ढीले तो चांदी के रेट छू रहे आसमान, फटाफट यहां जानें कीमत

Meerut News: प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में साधु ने निभाया था अहम रोल, जनता के साथ सैनिकों में जगाई थी क्रांति

Meerut News: CCSU की राजा महेंद्र प्रताप लाइब्रेरी में अब दिव्यांग विद्यार्थी कर सकेंगे पढ़ाई, ऐसे करें अप्लाई

Gold Price in Meerut: सोने-चांदी की कीमत में लगी आग, यहां चेक करें लेटेस्ट कीमत

पश्चिमी यूपी में मुख्यमंत्री योगी कल चार चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित

Gold-Silver Price Today: मेरठ में सोने के दाम में दूसरे दिन भी गिरावट, चांदी में भी टूट, जानिए आज का भाव

18 मर्डर, 62 FIR, एके-47 का शौकीन, जानें एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर अनिल दुजाना की क्राइम हिस्ट्री

यूपी पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना
जिस तरह से चांदी के दाम आसमान छू रहे थे. एक सप्ताह में ही इसमें 2,200 रुपये की वृद्धि के साथ चांदी 76,000 रुपए प्रति किलोग्राम को छूने जा रही थी, लेकिन उसमें भी गिरावट देखने को मिली थी. मंगलवार को मेरठ में चांदी का भाव 74,800 प्रति किलो है.
बता दें कि, सोमवार व रविवार को भी मेरठ में चांदी का रेट 74,800 रुपया था. जबकि, शनिवार को यह 75,500 रुपये प्रति किलो था. शुक्रवार को इसकी कीमत 75,050 रुपये थी. वहीं, गुरुवार को चांदी के रेट 74,050 रुपये एवं बुधवार को 72,850 रुपये प्रति किलो थे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Gold Rate Today, Meerut news, Silver Price Today, Up news in hindi
FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 09:01 IST








