दिमाग की नसों को खोलकर दिल को भी करता है मजबूत, बेहद कारामाती हैं ये बीज, शुगर पर भी लगाता है लगाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

पंपकिन सीड्स में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, मैग्नीशियम, जिंक और अनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है.
कद्दू के बीज का सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों को भी फायदा होता है.

Pumpkin Seeds Benefits: हमारे आसपास कई ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें हम कूड़ा समझ कर फेंक देते हैं लेकिन इनमें से कई चीजें ऐसी होती हैं जो हमारी हेल्थ के लिए बेशकीमती हीरा साबित होती है. इन्हीं में से एक है पंपकिन सीड्स यानी कद्दू के बीज. कद्दू के बीज हमारी सेहद के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. कद्दू के बीज शक्तिशाली पोषक तत्वों से भरे होते हैं और नसों में ब्लड फ्लो को बढ़ाकर दिमाग की तंत्रिकाओं को सक्रिय करते हैं. पंपकिन सीड्स हार्ट हेल्थ से लेकर फर्टिलिटी बढ़ाने तक में मदद करते हैं.
हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक अगर हम कद्दू के 4-5 बीज को भी रोजाना खाएं तो इससे हमें पर्याप्त मात्रा में हेल्दी फैट्स, मैग्नीशियम और जिंक मिल जाएगा. पंपकिन सीड्स से हार्ट हेल्थ, प्रोस्टेट हेल्थ मजबूत होता है और यहां तक कि कुछ प्रकार के कैंसर का जोखिम भी कम हो जाता है.

पंपकिन सीड्स के फायदे

1. हार्ट हेल्थ की मजबूती-पंपकिन सीड्स में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, मैग्नीशियम, जिंक और अनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है. ये सब मिलकर हार्ट को मजबूत बनाते हैं. इंसान पर किए गए अध्ययन में भी यह साबित हो चुका है कि पंपकिन सीड्स ब्लड फ्लो को बढ़ाकर ब्लड प्रेशर को कम करता है. यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को घटाने में भी मदद करता है. हार्ट डिजीज के जोखिम को बढ़ाने में ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल सबसे अधिक जिम्मेदार होते हैं.

2. ब्लड शुगर कम-कद्दू के बीज का सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों को भी फायदा होता है. इससे ब्लड शुगर को कम करने में मदद मिलती है. पंपकिन सीड्स के पाउडर, पंपकीन सीड्स के जूस का सेवन ब्लड शुगर को कम करने में मददगार है. एक अध्ययन के मुताबिक 65 ग्राम पंपकिन सीड्स के पाउडर का सेवन करने से कार्बोहाइड्रेट वाला खाना खाने के बाद भी ब्लड शुगर कम हो गया.

3. स्पर्म काउंट बढ़ाने में-अगर शरीर में जिंक की कमी हो जाए तो स्पर्म की क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों कम हो जाता है. पंपकिन सीड्स के सेवन से जिंक की मात्रा शरीर में तुरंत बढ़ जाती है. इसलिए पंपकिन सीड्स स्पर्म की क्वालिटी को बहुत जल्दी सही कर देता है. इसके साथ ही पंपकिन सीड्स में विटामिन ई भी होता है तो प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मददगार है.

4. बेहतर नींद लाने वाला-पंपकिन सीड्स रात को अच्छी नींद लाने में मददगार है. अगर रात में सोने से पहले कद्दू के बीज का सेवन किया जाए तो अच्छी नींद आती है. पंपकिन सीड्स को नेचुरल ट्रिप्टोफेन माना जाता है. यह एक प्रकार का एमिनो एसिड होता है जो बेहतर नींद लाता है.

इसे भी पढ़ें-नसों में ब्लड फ्लो को जेट की तरह तेज कर देते हैं ये 3 फूड, ब्लॉकेज की समस्या भी हो जाती है दूर, देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें-3 चीज रात में भिंगो कर सुबह सेवन करें महिलाएं, कई अंदरूनी बीमारियां होंगी दूर, एनर्जी भी मिलेगी भरपूर 

Tags: Health, Health tips, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें