लखनऊ. मध्यप्रदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) मूवी टैक्स फ्री होगी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मूवी को टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही सीएम योगी (CM Yogi) अपनी कैबिनेट के साथ इस फिल्म को देखेंगे.
जानकारी के अनुसार, इससे पहले मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार ने द केरल स्टोरी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया था. अब योगी सरकार ने भी ऐसा ही फैसला किया है. हालांकि, फिल्म को लेकर विवाद भी हो रहा है. उधऱ, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में इस फिल्म को दिखाने पर रोक लगा दी गई है. पश्चिम बंगाल में ममता सरकार ने भी फिल्म को बैन कर दिया है. इससे पहले, तमिलनाडु में फिल्म के शो कैंसिल कर दिए गए थे.
अनुराग ने साधा निशाना
आपके शहर से (लखनऊ)

क्या है PFI…जानिए कितना खतरनाक है ये संगठन? क्या है इस पर आरोप, जानें सबकुछ

Summer Vacation 2023: 6 राज्यों में समर वेकेशन का ऐलान, दिल्ली को अभी भी है इंतजार, जानें कब मिलेगी बच्चों को राहत

UP Weather: लखनऊ में अब शुरू होगी चिलचिलाती गर्मी, यूपी के इन जिलों में भी बढ़ रहा तापमान

Lok Sabha Elections 2023: लोकसभा चुनाव से पहले UP के हर व्यक्ति का ब्यौरा क्यों जुटा रही योगी सरकार?

Education News: 105 सर्वोदय विद्यालयों में 35 हजार बच्चे, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से करेंगे पढ़ाई

मणिपुर हिंसा: 10 KM दूर एयरपोर्ट तक पहुंचने में लगे 3 दिन, यूपी के छात्रों ने कहा- न खाना ही मिला, न पानी

Maharana Pratap Jayanti: लखनऊ में 9 नहीं, 22 मई को मनाई जाएगी महाराणा प्रताप जयंती, जानें क्यों?

Lucknow Crime News : पर्स लूटने के दौरान हुआ बड़ा हादसा, महिला और 11 माह की मासूम गंभीर रूप से घायल

जेल में बंद कैदियों के लिए होता है पढ़ाई का खास इंतजाम, बोर्ड परीक्षा के बाद यहां मिलता है एडमिशन

Lucknow News: लखनऊ में बजरंगबली के देखने को मिलते हैं कई अनोखे रूप, बेहद खास है यह म्यूजियम
केंद्रीय मंत्री सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बंगाल में फिल्म को बैन करने पर ममता सरकार पर निशाना साधा था. अनुराग ने कहा कि पश्चिम बंगाल फिल्म को बैन करके अन्याय कर रहा है. वहां हाल ही में मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या हुई, लेकिन इस पर ममता बनर्जी कुछ नहीं बोलती हैं. लेकिन फिल्म को बैन कर रही हैं. अनुराग ठाकुर ने कहा कि तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति का यह खेल भारत की बेटियों की ज़िंदगी की बर्बाद कर रहा है.
जमकर हो रहा विवाद
गौरतलब है कि रिलीज से पहले ही फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ विवादों में घिर गई थी. अदा शर्मा की इस फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही फिल्म को लेकर बवाल मचा गया था और मामला कोर्ट तक पहुंच गया, हालांकि बवाल के बीच फिल्म अच्छी खासी कमाई भी कर रही है.
फिल्म के निर्माता विपुल शाह ने बंगाल में फिल्म के बैन करने पर कहा, ‘अगर उन्होंने ऐसा किया है, तो हम कानूनी कार्रवाई करेंगे. कानून के प्रावधानों के तहत जो भी संभव होगा, हम लड़ेंगे.’ विपुल शाह ने इसके साथ ही कहा, ‘हमारी फिल्म आतंकवाद पर है, जिसमें तीन लड़कियों की कहानी है. यह प्रॉब्लम सिर्फ इंडिया का नहीं है, पूरी दुनिया से लड़कियां जाती हैं.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Anurag thakur, Bollywood films, CM Yogi Aditya Nath, ISIS, Mamta Banerjee
FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 08:51 IST








