न पासपोर्ट न वीजा और महिला पहुंच गई विदेश, एयरलाइन कंपनी ही मांग रही है माफी… लेकिन क्यों?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Viral News: अमेरिका में डोमेस्टिक ट्रेवलिंग के दौरान एक महिला के साथ अजीब वाकया देखने को मिला. दरअसल महिला एक एयरलाइन कंपनी की गलती की वजह से डोमेस्टिक यात्रा में विदेश पहुंच गईं. हैरानी तो तब हुई जब महिला एयरपोर्ट पर उतरीं तो उनके पास न पासपोर्ट था और न ही वीजा.  ABC न्यूज के मुताबिक, एलिस हेबर्ड नाम की महिला ने अमेरिकी एयरलाइन कंपनी फ्रंटियर से उड़ान भरी थी. उन्होंने न्यू जर्सी से फ्लोरिडा के लिए टिकट लिया था. लेकिन एक गड़बड़ी के कारण वो दूसरी फ्लाइट में बैठ गईं और कैरेबियन कंट्री जमैका (Jamaica) पहुंच गईं. 

सिक्योरिटी अधिकारी भी चौंक गए
एलिस को जाना था फ्लोरिडा लेकिन चेक-इन के दौरान एयरलाइन कर्मियों ने ध्यान नहीं दिया और महिला इंटरनेशनल फ्लाइट में बैठ गईं. जब वह वहां एयरपोर्ट पर उतरीं तो उन्हें भनक भी नहीं लगी थी कि वह विदेश पहुंच गई हैं. जब सिक्योरिटी जांच हुई तो उनके साथ-साथ वहां के जांच अधिकारी भी चौंक गए. 

पूरी घटना
एलिस ने कहा कि वह अक्सर फ्लाइट से सफर करती रहती हैं. उस दिन भी फ्लाइट में बैठने के लिए गेट पर पहुंची थीं, जिसमें ‘PHL To JAX’ लिखा था. लेकिन फ्लाइट पर चढ़ने से पहले वह बाथरूम चली गईं. जब लौटीं तो बोर्डिंग पास चेक कर रहे शख्स ने हड़बड़ी में मुझे दूसरी फ्लाइट में बैठा दिया. एलिस ने दावा किया कि एंट्री गेट चेंज होने के कारण वो फ्लोरिडा के जैक्सनविले के बजाय जमैका पहुंच गईं.

एलिस ने क्या बताया
बकौल एलिस, मैं पीठ की सर्जरी से उबर रही हूं. मुझे देखकर एयरलाइन कर्मी ने सीधे सीट पर बैठा दिया. जल्दी-जल्दी में उसने बोर्डिंग पास चेक किया था. टेकऑफ के बाद पता चला कि गलत फ्लाइट में बैठ गई हूं. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. बाद में फ्लाइट अटेंडेंट की मदद से जमैका के एयरपोर्ट पर उतरीं और वहां से दूसरी फ्लाइट लेकर वापस अमेरिका आई. 

ये भी पढ़ें- टेक्सास फायरिंग: मॉल में गोलीबारी का शिकार होने वालों में हैदराबाद की महिला भी शामिल, करती थी US में जॉब

इस मामले में फ्रंटियर एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने कहा कि हम इस घटना को लेकर खेद प्रकट करते हैं और कस्टमर से माफी मांगते हैं. हमने उन्हें टिकट के पैसे वापस करने और मुआवजा देने का फैसला किया है. साथ ही जमैका के एयरपोर्ट के साथ इस केस को सुलझा लिया है.

Tags: Flight, USA, Viral news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें