
जुगल कलाल/ डूंगरपुर. अकसर हाईवे पर लिखीं चेतावनियों को ड्राइवर्स नजरअंदाज कर देते हैं और आगे निकल जाते हैं. लेकिन, राजस्थान के डूंगरपुर में आने वाले एनएच-48 पर लिखी चेतावनियों को अगर आपने अनदेखा किया तो मुमकिन है कि आप की जान खतरे में पड़ जाए. इस हाईवे पर एक ऐसा मोड़ है, जहां अकसर सड़क हादसे होते हैं रहते है और कई दफा तो मौत भी हो जाती है.
थोड़ी लापरवाही से भी जा सकती है जान
गुजरात को राजस्थान से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 48 पर डूंगरपुर में एक आरा मोड़ है, जहां से रोज हजारों वाहन गुज़रते हैं. लेकिन, इनमें से कुछ वाहन ऐसे होते हैं, जो अपना सफर सुरक्षित पूरा नहीं कर पाते और हादसे का शिकार हो जाते हैं. आरा मोड़ पर वाहन चलाने में बरती गई थोड़ी लापरवाही भी जान जोखिम में डाल सकती है. हैरानी की बात तो ये है कि, अधिकतम हादसे में मौत तब देखने मिलती है जब दो बाईकों वापस टक्कर हो जाती है. सड़क हादसों में कमी लाने के लिए जगह जगह पर सांकेतिक बोर्ड भी लगाए है.
आरा मोड़ अंग्रेजी वर्णमाला के सी की आकृति में बना हुआ है. हाईवे के इर्द-गिर्द पहाड़ियां होने के कारण यह मोड़ भी टेढ़ा-मेढ़ा है. इसी वजह से कई बार वाहन चालक नियंत्रण खो बैठते हैं और हादसे की भेंट चढ़ जाते हैं. आरा मोड़ पर तेज गति से आने के कारण कई बार वाहन पलट भी जाते हैं. हालांकि, हाईवे अथॉरिटी ने मोड़ शुरू होने के दो किलोमीटर पहले से ही जगह-जगह साइन बोर्ड लगा रखे हैं. एनएचआई ने इस मोड़ पर वाहन को दूसरे गियर में चलाने की चेतावनी दी है. इसके बावजूद कई लोग इसे अनदेखा कर आगे बढ़ जाते हैं.
नेशनल 48 के आरा मोड़ मुंबई से दिल्ली जोड़ने वाली सड़क पर है. ऐसे में ये रोड़ काफ़ी बिजी रहता है. अनुमान रोजाना यहां से 3 लाख से अधिक वाहन गुजरते है. अधिकतम सड़क हादसे भी रात के समय में होते है. कई बार देखा गया है कि आरा मोड़ एक गुमवादार मोड़ होने की वजह कई बार वाहन चालकों को रात के समय नीद की झपकी लग जाती है इसकी वजह से भी हादसे का शिकार हो जाते है. वहीं, लापरवाही भी सड़क हादसे के मुख्य कारण है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 16:13 IST








