इंदौरी युवाओं की पहल, अब रक्षकों का रखेंगे ध्यान…थाने में जाकर टटोली पुलिसकर्मियों की नब्ज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिलाष मिश्रा/इंदौर: देशभक्ति और जनसेवा का प्रण लेकर मध्य प्रदेश पुलिस 12 महीने और 24 घंटे लोगों की सेवा में तत्पर रहती है. ऐसे में कई बार आम जनता की बेहतरी के लिए कार्य करने वाले पुलिसकर्मी खुद की सेहत का ध्यान नहीं रख पाते. पुलिस की ड्यूटी की व्यस्तताओं के चलते कई बार पुलिसकर्मी अपना स्वास्थ्य परीक्षण या फिर चेकअप नहीं करवा पाते, जबकि डॉक्टर इस संबंध में बताते हैं कि समय-समय पर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाना आवश्यक है.

आजकल बीपी, शुगर, थायराइड जैसे कुछ ऐसी बीमारियां भी हैं, जिनके लिए साप्ताहिक अथवा मासिक टेस्ट करना बहुत जरूरी हो जाता है. ऐसे में पुलिसकर्मी जो काफी फील्ड वर्क करते हैं, उनके लिए इंदौर के युवाओं ने एक अच्छी पहल की है. इन युवाओं ने एमआई सदस्य अभिषेक बबलू शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिसवालों के लिए थाने में ही स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन शुरू कर दिया है. आज इस आयोजन की शुरुआत मल्हारगंज थाने में पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण से की गई है.

हर माह तीन थानों में होगा चेकअप
संस्था द्वारा महीने में तीन अलग-अलग थानों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा. इस आयोजन के में मुख्य अतिथि एमआईसी मेंबर अभिषेक बबलू शर्मा, मल्हारगंज थाना TI राहुल शर्मा , माखन चौधरी ने अपनी उपस्थिति दर्ज की. पूरे संबंध में आयोजन समिति के प्रियांशु पांडे ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत इंदौर के हर एक थाने में जाकर पुलिसकर्मियों का चेकअप किया जाएगा.

अब इन थानों में जाएगी टीम
आगे बताया कि आज मल्हारगंज थाने से इस कार्यक्रम की शुरुआत कर दी गई है. आगे चलकर इंदौर के सभी थानों में हमारे पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा. इसी महीने में तीन थानों में पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाना है. आजाद नगर पुलिस थाना, चंदन नगर पुलिस थाना, सजोगितागंज पुलिस थाने में स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 14:52 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें