CM गहलोत के बयान पर राठौड़ का पलटवार- बीजेपी ने कभी नहीं की कांग्रेस की मदद, वसुंधरा राजे का नाम लेकर बदनाम करने का षड्यंत्र

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

भाजपा नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ जालोर दौरे पर
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान को लेकर राठौड़ ने किया पलटवार
राठौड़ ने बोला कि बीजेपी ने कभी कांग्रेस की मदद नहीं की है
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम लेकर बदनाम करने का कांग्रेस ने रचा षड्यंत्र

जालोर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 मई को आबूरोड में जनसभा को लेकर जगह-जगह भारतीय जनता पार्टी की ओर से बैठक का आयोजन किया जा रहा है. इसको लेकर प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ आज जालौर दौरे पर रहे. उन्होंने जालोर, भीनमाल व सांचौर में बीजेपी पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर आगामी 10 मई को आबूरोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में पहुंचने को लेकर टारगेट दिया.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से दिए गए बयान को लेकर प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ ने न्यूज़ एटिन से खास बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने हमारी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जिस तरीके से नाम लेकर उन्हें बदनाम करने का काम किया है, यह पूरी तरीके से एक षड्यंत्र है. राजे को बदमान करने के प्रयास पर राठौड़ ने बोला कि कांग्रेस की कभी बीजेपी ने मदद नहीं की है. भैरवसिंह सरकार बचाने को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान को लेकर भी उन्होंने कहा कि यह ये सभी बेबुनियादी बातें हैं. कांग्रेस आपस में बिकी हुई है, पायलट और गहलोत की आपसी खींचतान की वजह से वह कुछ भी बयान दे रहे हैं.

सीएम और पायलेट को लिया आढ़े हाथों

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान सचिन पायलट की रगड़ाई नही हुई. इस पर राठौड़ ने कहा कि इस बार सरकार की रगड़ाई जनता करेगी. प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पूर्व के सचिन पायलट को लेकर दिए गए बयान का हवाला देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट को लेकर कहा था कि पायलट की अभी तक रगड़ाई ही नहीं हुई है. इस मामले को लेकर राठौड़ ने बोला कि इस बार सरकार की जनता रगड़ाई करेगी.

महंगाई राहत कैंप के फोटो का उठाया मुद्दा

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने प्रदेश के अंदर महंगाई राहत कैंप मामले को लेकर सरकार को आड़े हाथ लिया और उन्होंने कहा कि जिस तरीके से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का विज्ञापनों के अंदर बड़े-बड़े फोटो लगाना चाहिए लगता है कि यह कांग्रेस सरकार का सिम रहना कर दी. राठौड़ ने कांग्रेस पर सरकार के लाखों रुपए का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि इस बार जनता ने मन बना लिया और प्रदेश के अंदर भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.

Tags: Ashok gehlot, Jaipur news, Rajasthan news, Rajendra Rathod

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें