DK Shivakumar Congress Candidate Kanakapura, Karnataka Chunav 2023 – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

कर्नाटक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्‍यक्ष भी हैं डीके श‍िवकुमार
कांग्रेस के ट‍िकट पर 2008 से चुनाव जीतते आ रहे हैं श‍िवकुमार
कांग्रेस और जनता दल के साथ रहता है कड़ा मुकाबला

कर्नाटक. कर्नाटक व‍िधानसभा (Karnataka Assembly Election 2023) की कनकपुरा सीट कांग्रेस के वर्चस्‍व वाली सीटों में शुमार है. इस सीट पर कांग्रेस के कद्दावर नेता डीके श‍िवकुमार (D.K.Shivakumar) जीत की हैट्र‍िक लगा चुके हैं और पार्टी ने फ‍िर से उनको चुनावी मैदान में उतारा गया है. डीके श‍िवकुमार कांग्रेस के ट‍िकट पर चौथी बार कनपुरा सीट (Kanakapura) से चुनाव लड़ रहे हैं. श‍िवकुमार वर्तमान में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्‍यक्ष भी हैं. कर्नाटक की 224 सीटों पर 10 मई को एक चरण में चुनाव होने जा रहे हैं और पर‍िणाम 13 मई को घोष‍ित क‍िए जाएंगे.

साल 2018 के चुनावों में कांग्रेस के डी.के. शिवकुमार को 127,552 (69%) वोट हा‍स‍िल हुए थे जबक‍ि दूसरे नंबर पर रहे जेडीएस के नारायण गौड़ा को मात्र 47,643 मत ही प्राप्‍त हुए थे. दोनों के बीच जीत हार का बड़ा अंतराल 79,909 मतों का र‍िकॉर्ड क‍िया गया था. जबक‍ि इस चुनाव में भाजपा की नंदिनी गौड़ा को मात्र 6,273 वोट ही म‍िले थे.

Karnataka Election: कर्नाटक चुनाव में कैसा रहेगा बीजेपी का हाल? CM बोम्मई ने बताया पार्टी सर्वे का संकेत

साल 2008 और 2013 में भी दूसरे नंबर पर जेडीएस प्रत्‍याशी रहे थे. इससे पहले 1985, 1989, 1994, 1999, और 2004 के 5 चुनाव जनता दल के पीजीआर स‍िंध‍िया (P. G. R. Sindhia) ने जीते थे. वहीं, 1967, 1972 और 1978 के तीन चुनाव कांग्रेस ने जीते थे.

कर्नाटक के रामनगरा ज‍िला अंतर्गत कनकपुरा सीट पर कांग्रेस ने कद्दावर नेता डीके श‍िवकुमार को चुनावी समर में उतारा है. वहीं, भाजपा ने आर अशोक, जेडीएस ने बी नागाराजू (B NAGARAJU), आम आदमी पार्टी ने पुत्तराजू गौड़ा पर व‍िश्‍वास जताया है. इस सीट पर मुकाबला बेहद ही दिलचस्‍प होने जा रहा है.

कर्नाटक राज्‍य में कुल मतदाताओं की संख्‍या 5.24 करोड़ से ज्‍यादा
कर्नाटक में वोटरों की संख्‍या की बात करें तो इस बार कुल 5,24,11,557 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. इनमें पुरूष मतदाता 2,63,32,445 और मह‍िला मतदाता 2,60,26,752 हैं. वहीं थर्ड जेंडर की संख्‍या 4,751, सर्व‍िस वोटर 47,609, पहली बार वोट करने वाले 9,58,806 मतदाता, और 80 की उम्र पार कर चुके कुल 12,15,142 मतदाता हैं.

Tags: Congress, DK Shivakumar, Karnataka Assembly Election 2023, Karnataka Assembly Elections, Karnataka News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें