कच्चे आम को घर पर चाहते हैं पकाना, 4 आसान टिप्स करें फॉलो, बिना केमिकल के भी मिलेगा भरपूर स्वाद और मिठास

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

मार्केट में मिलने वाले अधिकतर आम को केमिकल से पकाया जाता है.
कॉटन का कपड़ा इस्तेमाल करके आप कच्चे आम को आसानी से पका सकते हैं.

Tips to Ripen Mangoes at home: बहुत लोग आम खाने के दीवाने होते हैं और पूरे सीजन भर आम का स्वाद चखना चाहते हैं. आजकल बाजार में जो आम मिलते हैं, उन्हें पकाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल खूब किया जाता है. ऐसे में पूरे सीजन भर केमिकल वाला आम खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

आपको बता दें कि केमिकल के जरिए पका हुआ आम घर लाने से बेहतर है कि आप कच्चा आम घर ले आएं और घर पर ही इन्हें आसान तरीकों से पकाकर इनका भरपूर आनंद उठाएं. अब आप सोच रहे होंगे कि घर पर आम को भला कैसे पकाया जा सकता है? आपको बता दें कि घर पर कच्चे आम को पकाना बेहद ही आसान है. आइए जानते हैं आम को घर पर पकाने के तरीकों के बारे में.

चावल का करें इस्तेमाल
आम को पकाने के लिए आप चावल की मदद ले सकते हैं. इसके लिए आप चावल के डब्बे में आम को नीचे की ओर गहराई में रखें. फिर चार-पांच दिनों के लिए डब्बे को बिल्कुल बंद कर के रख दें. पांचवें दिन जब आप डब्बा खोलेंगे तो आम पक कर तैयार हो चुका होगा.

ये भी पढ़ें: आम को घर पर करना है लम्बे समय तक स्टोर, अपनाएं 5 आसान तरीके, फ्रेशनेस भी रहेगी बरकरार

पेपर में लपेट कर रखें
पेपर की मदद भी आप कच्चे आम को पकाने के लिए ले सकते हैं. इसके लिए आप पेपर की तीन-चार शीट लेकर आम को इसमें अच्छी तरीके से लपेट दें. फिर इनको किसी डार्क जगह पर बर्तन के नीचे स्टोर कर दें. चार से पांच दिन के अंदर आम अच्छी तरह से पक कर तैयार हो जायेगा.

ये भी पढ़ें: स्किन केयर के लिए आज़माएं आम की गुठलियों से बना मैंगो सीड बटर, इसके फायदे आपको हैरान कर देंगे

घास-फूस से पकाएं आम
आम को पकाने के लिए आप घास-फूस की भी मदद ले सकते हैं. इसके लिए आप किसी प्लास्टिक के बॉक्स में सूखी हुई घास भर लें. फिर आम को इस घास-फूस के नीचे की ओर दबा कर रख दें. अब इस डब्बे को किसी कोने में या डार्क जगह में रख दें. दो-तीन दिन के बाद आम अच्छी तरीके से पक चुके होंगे.

कॉटन के कपड़े का करें इस्तेमाल
कॉटन के कपड़े का यूज भी आम को पकाने के लिए किया जा सकता है. इसके लिए आम को कपड़े में लपेट कर किसी बर्तन में रख दें और ऊपर से इसको ढक दें. तीन-चार दिनों में कच्चे आम अच्छी तरीके से पक जायेंगे.(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Tips and Tricks

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें