UP: लोकसभा चुनाव से पहले हर व्यक्ति का ब्यौरा क्यों जुटा रही योगी सरकार?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ. यूपी सरकार लोकचुनाव 2024 से पहले हर घर का ब्यौरा जुटा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि उत्तर प्रदेश में हर व्यक्ति की आर्थिक व शैक्षिक स्थिति का आकलन कराया जाए और प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं से जो परिवार वंचित रह गए हैं, उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत लाभ दिया जाएगा. इसके लिए उत्तर प्रदेश में सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं.

सर्वे के जरिये प्रदेश में सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग की आबादी के साथ आर्थिक व शैक्षिक स्थिति का आकलन भी होगा. सर्वे के बाद अब तक विभिन्न योजनाओं से वंचित पात्र परिवारों को सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत उनका लाभ दिलाया जाएगा. आर्थिक व शैक्षिक स्थिति का आकलन भी होगा। सर्वे के बाद अब तक विभिन्न योजनाओं से वंचित पात्र परिवारों को सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत उनका लाभ दिलाया जाएगा.

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इसे सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है. यहां उत्तर प्रदेश सरकार केंद्र सरकार की तमाम योजनाओं से अभी कई पात्र लोग वंचित हैं. सरकार को इस बाबत सूचना मिली और इसके बाद सरकार ने ऐसे लोगों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं. इसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग को दी गई है.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

सरकारी कर्मचारी करेंगे सर्वे

बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी हर घर जाकर सत्यापन करेंगे इन तमाम बिंदुओं पर और उसकी रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी. लोकसभा चुनाव से पहले ऐसे तमाम लाभार्थियों को जो सरकारी योजनाओं से वंचित है, उन्हें योजनाओं का लाभ दिया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिऐ यह सर्वे कराया जा रहा है. दो माह के अन्दर यह सर्वे रिपोर्ट शासन को भेजनी होगी.

Tags: Answer state assembly elections, CM Yogi, Himachal pradesh, Loksabha

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें