गणतंत्र दिवस पर दिखेगी नारी शक्ति, परेड में केवल महिलाएं होंगी शामिल, रक्षा मंत्रालय ने सभी विभागों को लिखा पत्र

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर कर्त्तव्य पथ पर होने वाले आधिकारिक समारोह में मार्च करने वाली टुकड़ी और बैंड दस्ते में शामिल सभी प्रतिभागी महिलाएं हो सकती हैं और अधिकारी इस तरह के प्रस्ताव पर काम कर रहे हैं. रक्षा सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. रक्षा सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) ने मार्च में 2024 परेड (Parade 2024) की योजना पर तीनों सेनाओं, विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एक कार्यालय ज्ञापन भेजा है.

सूत्रों ने कहा कि ज्ञापन में इस तरह के प्रस्ताव पर विचार किए जाने का उल्लेख किया गया है और कहा गया है कि फरवरी की शुरुआत में रक्षा सचिव की अध्यक्षता में एक ‘‘डी-ब्रीफिंग बैठक’’ आयोजित की गई थी. ज्ञापन में कहा गया है कि विचार-विमर्श के बाद, यह निर्णय किया गया कि अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में शामिल टुकड़ियों (मार्चिंग और बैंड), झांकी और अन्य प्रदर्शनों में केवल महिला प्रतिभागी होंगी.

ये भी पढ़ें- दुनिया के इन 10 देशों के पास है सबसे अधिक सोना, 9वें नंबर पर है भारत

इस गणतंत्र दिवस की थीम भी थी महिलाओं पर आधारित
पिछले कुछ वर्षों में कर्तव्य पथ पर होने वाली वार्षिक परेड में महिला अधिकारियों ने हिस्सा लिया है. इसमें सेना की टुकड़ी की अगुवाई करने वाली महिला अधिकारी शामिल हैं.

भारत ने इस वर्ष 26 जनवरी को आयोजित 74वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान अपनी सैन्य ताकत और जीवंत सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया, जिसमें ‘‘नारी शक्ति’’ एक प्रमुख विषय रहा था.

Tags: Republic Day Parade, Women

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें