Jaisalmer Crime News : 95 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, पेड़ के नीचे जमीन में की थी दफन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्रीकांत व्यास/ जैसलमेर. श्रीगंगानगर पुलिस और सीआईडी सीबी की टीम ने जैसलमेर के झिनझिनयाली थाना क्षेत्र के मिडठाऊ गांव में शनिवार को कार्रवाई कर 11 पैकेट हेरोइन बरामद की है. मिडठाऊ गांव में हुई कार्यवाई में कुल 11 किलो हीरोइन (1 किलो के 11 पैकेट) जब्त की है. क्राइम ब्रांच की टीम ने 1 मई 2023 को श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ से हेरोइन सप्लाई के मास्टर माइंड भूटोसिंह व उसके दो साथियों कों गिरफ्तार किया था. मास्टर माइंड तस्कर भुट्टा सिंह की निशानदेही पर जैसलमेर के झिनझिनयाली थाना क्षेत्र के मिडठाऊ गांव में शनिवार को कारवाई कर 11 किलो हेरोइन बरामद की गई.

श्रीगंगानगर पुलिस और सीआईडी सीबी की टीम शनिवार कों भुट्टा सिंह कों लेकर जैसलमेर के झिनझिनयाली थाना के मिठ्डाऊ पहुंची और जमीन में गड़ी हुए 1 पीले कलर के कट्टे (थेले) से जिसमें भूरे कलर के 11 पैकेट प्राप्त हुए हैं. जिसमें हेरोइन भरी हुई है. सीमा पार पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेराइन मंगवाने के मामले में इससे पूर्व गत 9 अप्रैल की रात को भी क्राईम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए 9 किलो हेरोइन के साथ 4 तस्करों को जैसलमेर की अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया था. जिसके बाद गंगानगर पुलिस ने भुट्टा सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी. इसी पूछताछ के बाद श्रीगंगानगर पुलिस व सीआईडी सीबी की संयुक्त कार्रवाई में जैसलमेर में 11 किलो हेरोइन बरामद की गई है. जिसकी बाजार की कीमत करीब 55 करोड़ रुपए आंकी जा रही है. इसके साथ ही अब तक 20.5 किलो हेराइेन जैसलमेर से बरामद की जा चुकी है. जिसकी बाजार की कीमत 95 करोड़ रुपए है.

आपके शहर से (जैसलमेर)

पंजाब बॉर्डर के बाद राजस्थान बॉर्डर पर ड्रोन से तस्करी का नया पैंतरा
पंजाब बॉर्डर पर पाक ड्रोन से हेरोइन की खेप कई बार भेज चुका है. इसके अलावा श्रीगंगानगर में दो बार ड्रोन के माध्यम से हेरोइन की सप्लाई बॉर्डर पर पकड़ी जा चुकी है. अब पाक तस्करों ने जैसलमेर बॉर्डर से ड्रोन के जरिए हेरोइन सप्लाई भेजने का काम शुरू किया है. रात के अंधेरे में यह ड्रोन भारतीय सीमा में घुसकर एक निश्चित स्थान पर ड्रॉप कर देते हैं. इसके बाद स्थानीय तस्कर उस खेप को लेकर आगे सप्लाई के लिए नेटवर्क के जरिए भेज देते हैं. नेटवर्क की कड़ियों के माध्यम से हेरोइन पूरे देश में पहुंचाई जाती है.

श्रीगंगानगर पुलिस द्वारा पकड़े गए तस्कर भुट्टा सिंह ने पूछताछ में पहले निशानदेही दी. इसके बाद सीआईडी सीबी व श्रीगंगानगर पुलिस द्वारा भूटोसिंह को मौके पर लाया गया. जहां भूटोसिंह ने जमीन में कॉफी के पैकेट में दफनाई 11 किलो की खेप जमीन खोदकर निकाल दी. जिसके बाद सीआईडी सीबी व श्रीगंगानगर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.

Tags: Jaisalmer news, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें