
हाइलाइट्स
चेपॉक में नेहाल वढेरा बने मुंबई के संकटमोचक.
मुंबई ने सीएसके के सामने रखा 140 रन का लक्ष्य.
नई दिल्ली. मुंबई की टीम 10वें मुकाबले में चेन्नई के खिलाफ (CSK vs MI) लड़खड़ाती नजर आई. इस मैच में सीएसके ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बैटिंग करने के लिए आमंत्रित कर दिया. जिसके बाद सीएसके के गेंदबाजों ने आते ही कहर बरपाया और रोहित शर्मा (Rohit Sharma), ईशान किशन और कैमरन ग्रीन जैसे स्टार्स को पॉवर प्ले के अंदर ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. लेकिन इस सीजन अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले नेहाल वडेरा (Nehal Wadhera) ने सीएसके का डटकर सामना किया.
नेहाल वडेरा ने सीएसके के खिलाफ मैच से पहले 4 पारियों में 67 रन बनाए थे. लेकिन 5वीं पारी में इस खिलाड़ी ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर ही दिया, जब सूर्यकुमार यादव जैसे बैटर भी सस्ते में पवेलिनय लौट गए. घरेलू सर्किट में नेहाल ने बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स बनाए हैं. उनके कोच रहे हरजिंदर सिंह ने नेहाल में युवराज सिंह की छवि नजर आई. उन्होंने नेहाल को ‘युवा युवराज’ के रूप में निकनेम दे दिया. मुंबई के खिलाफ मैच में नेहाल को एक नंबर ऊपर भेजा गया जिसके बाद उन्होंने 8 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 64 रन की शानदार पारी खेली. जिसके दम पर मुंबई की टीम 9 विकेट खोकर 139 रन पर पहुंच गई.
20 लाख में मुंबई ने लगाई थी बोली
रोहित शर्मा के लिए डक आउट बना बुरा सपना, IPL करियर में लगा एक धब्बा! शर्मनाक रिकॉर्ड में टॉप पर नाम
मुंबई इंडियंस ने साल 2022 के दौरान नेहाल वडेरा को 20 लाख के बेस प्राइस में अपनी टीम में शामिल किया था. लेकिन इस बल्लेबाज ने अपना टी20 डेब्यू आरसीबी के खिलाफ 2 अप्रैल को किया था. अब नेहाल ने चेपॉक में मुश्किल समय में फिफ्टी ठोककर अपने टी20 करियर का पहला चैप्टर लिख दिया है. नेहाल के अर्धशतक के बाद सीएसके के कप्तान एमएस धोनी भी उनके लिए तालियां बजाते नजर आए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ishan kishan, MI vs CSK, Rohit sharma
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 17:48 IST








