UP: गिफ्टेड I Phone से अतीक के वकील ने शेयर की थी उमेश पाल की लोकेशन, जानें नया खुलासा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



प्रयागराज. उमेश पाल शूटआउट केस में आरोपी बनाए गए माफिया अतीक अहमद के वकील खान सौलत हनीफ ने पुलिस कस्टडी रिमांड पर पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है. उसने शूटआउट की साजिश में शामिल होने की बात कबूल कर ली है. 24 फरवरी को उमेश पाल का लोकेशन शूटर तक पहुंचाने वालों में अतीक अहमद का करीबी खान सौलत हनीफ भी शामिल था. उसने हत्याकांड से पहले अपने मोबाइल से उमेश पाल के कचहरी से निकलने की अतीक और असद को जानकारी दी थी. खान सौलत हनीफ ने अपने फोन से बताया था कि उमेश पाल अपनी गाड़ी से कचहरी से निकल गया है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक खान सौलत हनीफ ने पुलिस ने पूछताछ में उमेश पाल की मुखबिरी की बात कबूल कर ली है. खान सौलत हनीफ ने बताया है कि उमेश पाल की हत्या से पहले असद ने उसे एक आईफोन भी दिया था. इसी आईफोन के फेसटाइम ऐप के जरिए वह अतीक, अशरफ, असद, शाइस्ता और गैंग के अन्य मेंबर से बात करता था. यही नहीं वारदात वाले दिन 24 फरवरी को उसने इसी फोन से उमेश पाल के कचहरी से निकलने की सूचना अतीक और असद को दी थी.

धूमनगंज थाना पुलिस ने 3 मई को पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान खान सौलत हनीफ की निशानदेही पर प्रीतम नगर स्थित उसके घर से यही आईफोन बरामद किया है. इसके अलावा एक पिस्टल और दो अन्य फोन भी मिले हैं. पिस्टल मिलने को लेकर धूमनगंज थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा भी दर्ज किया है. बहरहाल खान सौलत हनीफ के इस कबूलनामे के बाद उसकी मुश्किलें और बढ़़नी तय मानी जा रही है.

 

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें