![]()
निखिल त्यागी/सहारनपुर. गर्मी का मौसम शुरू होते ही आग लगने की घटनाओं का सिलसिला भी शुरू हो जाता है. हल्की सी आग की चिंगारी या बिजली के तारों से निकलने वाली चिंगारी से आग लगने की कई बड़ी घटनाएं भी हो जाती है. जिसमें काफी नुकसान भी हो जाता है. कहीं-कहीं तो जनहानि के कारण भी दर्दनाक दुर्घटनाएं सामने आती हैं. गर्मी के इस मौसम में आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए भरपूर तैयारी की जाती है. लेकिन फिर भी आग लगने के कारण होने वाले नुकसान को रोक पाना एक बड़ी चुनौती होती है.
टिंबर के गोदाम में लगी थी आग
सहारनपुर के कुतुबशेर क्षेत्र के कोलागढ़ में शनिवार की सुबह करीब 4:30 बजे एसके टिंबर के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई. गोदाम से धुआं निकलते देख आसपास के लोगों ने कारखाना संचालक शोएब को तुरंत फोन पर सूचना दी. जिसके बाद शोएब मौके पर पहुंचा तब तक आग अपना भीषण रूप ले चुकी थी. शोएब ने दमकल विभाग को फोन पर आग लगने की सूचना दी.
15 गाड़ियों की मदद से बुझी आग
दमकल विभाग की 3 गाड़ियां शुरू में आग बुझाने के लिए पहुंचीलेकिन आग इतना भयंकर रूप ले चुकी थी कि बुझने का नाम ही नहीं ले रही थी. दमकल विभाग के लिए यह आग बुझाना एक चुनौती की तरह बन गया था. जिसको देखते हुए दमकल विभाग ने एक के बाद एक 15 गाड़ियों की मदद से लकड़ी के गोदाम में लगी आग पर काबू पाया.
जेसीबी की मदद से आग को भड़कने से रोका
एफएसओ ऋषभ पवार ने बताया कि सुबह आग लगने की सूचना उनके पास आई. जिसके बाद दमकल विभाग की गाड़ियां और जेसीबी मौके पर भेजी गई. जेसीबी से पहले लकड़ी का सामान हटाया गया. जिससे आग को भड़कने से रोका गया और फिर 15 गाड़ियों की मदद से दमकल विभाग आग पर काबू पाने में सफल रहा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Accident, Saharanpur news, UP news
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 17:47 IST








