ट्रक से हुई टक्कर में कार के उड़े परखच्चे, पांच लोगों की हुई मौत, एक ही परिवार के थे सभी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वैशाली. बिहार के वैशाली में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. बड़ी खबर वैशाली से है जहां मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले की सीमा पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल रेफर कर दिया गया था लेकिन पातेपुर पीएचसी में उनकी भी जान नहीं बच सकी. घटना बलिगांव थाना क्षेत्र के चिकनौटा चौक के पास की है.

बताया जा रहा है कि दोपहर 2 बजकर बीस मिनट पर तेज रफ्तार ट्रक और एक कार में सीधी टक्कर हो गई. इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी मिली है कि हादसे में मरने वाले सभी एक ही परिवार के थे और समस्तीपुर के चिकनूर के रहने वाले थे. घटना की सूचना मिलते ही बलिगांव थाना की पुलिस मौके पर पहुंची कार में फंसे शव और घायलों को बाहर निकाला जिसके बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को अस्पताल भेजा गया, जबकि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

हालांकि मृतकों की अभी पहचान नहीं हुई है लेकिन अधिकारियों ने सभी पांच लोगों के मरने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को सड़क किनारे कर दिया गया है, ताकि यातायात बाधित ना हो सके. बिहार में हाल के दिनों में सड़क हादसे में लगातार इजाफा हो रहा है. इससे पहले शुक्रवार की रात अरवल जिला में भी भीषण सड़क हादसा हुआ था, जिसमें पांच लोगों की मौत हुई थी.

Tags: Bihar News, Hajipur news, Road accident, Vaishali news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें