
हाइलाइट्स
Kiwi यूजर्स को तुरंत मिलेगा वर्चुअल रूपे क्रेडिट कार्ड
Scan & Pay ट्रांजैक्शन पर 1 फीसदी कैशबैक
लाइफ टाइम फ्री होगा कार्ड
नई दिल्ली. मौजूदा दौर में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के जरिए ट्रांजैक्शन काफी तेजी से बढ़ा है. इस सुविधा के जरिए आप कभी भी और कहीं से भी किसी को भी चंद सेकेंडों के अंदर ही पैसा भेज सकते हैं. हालांकि पहले केवल बैंक अकाउंट के जरिए ही यूपीआई पेमेंट करने की सुविधा मौजूद थी. अब कई सारे बैंकों ने रूपे क्रेडिट कार्ड (Rupay Credit Card) के जरिए यूपीआई पेमेंट करने की सुविधा को शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में क्रेडिट कार्ड प्लेटफॉर्म कीवी (Kiwi) ने ग्राहकों के लिए ‘क्रेडिट ऑन यूपीआई’ नामक एक नया सॉल्यूशन शुरू करने की घोषणा की. कीवी बैंकों के सहयोग से रूपे क्रेडिट कार्ड जारी करेगा. इसी के साथ ‘क्रेडिट ऑन यूपीआई’ प्रदान करने वाला भारत का पहला ऐप बन गया है.
इस सॉल्यूशन की शुरुआत कीवी द्वारा क्रेडिट बाजार में सबसे व्यापक डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) मॉडल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. कंपनी का मोबाइल एप्लिकेशन यूजर्स को सीधे अपने फोन से क्रेडिट कार्ड या बैंक अकाउंट का उपयोग करके पेमेंट करने की अनुमति देगा.
Welcome to the new world order, welcome to the world of Kiwi!
Pay with Credit, Scan with Kiwi! #Kiwi #CreditonUPI #CreditCard
— Kiwi (@GoKiwiNow) May 4, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Credit card, Rupay, Save Money, Upi
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 16:38 IST








