मंडी. हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोनल अस्पताल में मरीजों को दिक्कत पेश आ रही थी. ऑर्थो से जुड़े मरीजों को अस्पताल से मायूस हो कर लौटना पड़ रहा था. लेकिन अब उन्हें अस्पताल से मायूस नहीं लौटना होगा. क्योंकि जोनल हास्पिटल मंडी में डेढ़ वर्ष बाद फिर हड्डियों से संबंधित सभी प्रकार के आपरेशन फिर से शुरू हो गए हैं. हड्डियों के आपरेशन के लिए सबसे महत्वपूर्ण मानी जाने वाली सी-आर्म मशीन को अस्पताल प्रबंधन ने तीन लाख रुपये खर्च करके पूरी तरह से ठीक करवा दिया है.
इससे पहले, यहां हड्डियों के माइनर आपरेशन ही हो रहे थे, जिनके लिए सी-आर्म मशीन की जरूरत नहीं पड़ती थी, लेकिन अब रीढ़ की हड्डी, घुटना, कंधा, कुहला, टांग, पांव, बाजू, हाथ और अन्य सभी प्रकार के मेजर आपरेशन यहीं पर होना फिर से शुरू हो गए हैं.
डॉक्टरों की संख्या भी बड़ी
आपके शहर से (मंडी)

हिमाचलः मधुमक्खियों ने किया हमला, 20 लोग घायल, मुंडन संस्कार में मची अफरा-तफरी

Shimla Mayor Elections: एक व्यक्ति की वजह से नहीं जीते, मेयर-डिप्टी मेयर में से एक पद महिला को मिलेः प्रतिभा सिंह

Himachal Weather Updates: हिमाचल में मौसम का कहर, डलहौजी में 80MM बारिश, अटल टनल के पास बर्फबारी

Rajouri Encounter: आतंकियों से मुठभेड़ में हिमाचल के 2 फौजी जवान प्रमोद नेगी और अरविंद कुमार शहीद

हिमाचलः घायल पत्रकार के घर पहुंचे डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री, कवरेज के दौरान हुआ था हमला

मनाली में स्कूली बच्चों को नशा बेचता था युवक, 13 लाख रुपये के चिट्टे के साथ गिरफ्तार

हिमाचलः शहीद संदीप कुमार पंचतत्व में विलीन, मां और पत्नी ने पार्थिव शरीर को दिया कंधा

पालमपुर नगर निगम उपचुनाव: ‘चाची-भतीजी’ की टक्कर में भी बीजेपी प्रत्याशी की 451 मतों से हुई हार, जानें वजह

Rajouri Encounter: बेटी से किया वादा पूरा नहीं कर पाए शहीद अरविंद कुमार, सर्जिकल स्टाइक में भी थे शामिल

VIDEO: मां-बाप चाहते थे प्रमोद शिक्षक बने, वो कहता था-फौज पसंद है…रोते हुए मां ने बताया आखिरी बार क्या बात हुई?
जोनल हास्पिटल मंडी के एमएस डॉ. डीएस वर्मा ने बताया कि मशीन को ठीक करवाने का प्रयास लंबे समय से चला हुआ था. अब इसे पूरी तरह से ठीक कर दिया गया है. हास्पिटल में हड्डियों से संबंधित सभी प्रकार के बड़े आपरेशन फिर से शुरू हो गए हैं. उन्होंने बताया कि जोनल हास्पिटल मंडी में हाल ही में मेडिकल कालेज नेरचौक से नए आर्थोपैडिक्स सर्जन डा. वीरेंद्र नेगी ने भी ज्वाइन कर लिया है. इनके आने से अब यहां हड्डी रोग विशेषज्ञों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है. लोगों को अब हड्डियों से संबंधित उपचार के लिए कहीं और नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि यहीं पर ही यह सुविधा उपलब्ध रहेगी.
बता दें कि मंडी जोनल अस्पताल जिले का मुख्य अस्पताल है. हालांकि, यहां 15 किमी की दूरी पर नेरचौक मेडिकल कॉलेज भी मौजूद है. लेकिन जोनल अस्पताल भी जिले की लाइफलाइन है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Himachal pradesh, Mandi City, Shimla News Today
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 16:28 IST








