
पीयूष पाठक/अलवर. पहले के समय मे लोग अपने शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए खेलकूद में रुचि दिखाते थे. लेकिन आज के समय में युवा वर्ग अपना कैरियर बनाने के लिए खेल के प्रति आगे बढ़ रहे हैं. युवा इसमे अपना नाम भी बना रहे हैं. इसमें लड़कियां भी लड़कों को बराबर से टक्कर दे रही है. अलवर शहर की निवासी निकिता चौहान करीब 8 सालों से अलवर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में स्विमिंग का अभ्यास कर रही है. वह स्टेट लेवल की खिलाड़ी है और नेशनल की की तैयारी के लिए स्टेडियम के स्विमिंग पूल में अभ्यास करती हैं.
अलवर शहर निवासी 21 वर्षीय निकिता ने बताया कि वे करीब 8 साल से स्विमिंग सीख रही है और अलग-अलग प्रतियोगिताओं मेडल में जीत चुकी है. जिसमें सबसे बड़ी कामयाबी के बारे में निकिता ने बताया कि उन्होंने स्टेट लेवल पर गोल्ड मेडल हासिल किया. उसके बाद निकिता नेशनल की ट्रायल भी दे चुकी है. लेकिन अभी भी निकिता को नेशनल प्रतियोगिता मैं मेडल का इंतजार है. इसके लिए निकिता शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम स्थित स्विमिंग पूल में आकर अपनी प्रैक्टिस करती है. निकिता स्टेट लेवल के अलावा अन्य प्रतियोगिताओं में भी अपनी स्विमिंग स्किल्स से लोगों के बीच में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है.
चारों केटेगरी के अभ्यास पर रहता है जोर
निकिता ने बताया कि इसमें 4 तरह की स्विमिंग स्टाइल होती है. जिसमें बैकस्ट्रोक, फ्रीस्टाइल, ब्रेस्टस्ट्रोक, बटरफ्लाई शामिल है. वैसे तो निकिता दो केटेगरी बैकस्ट्रोक और ब्रेस्टस्ट्रोक में प्रतियोगिता में भाग लेती हैं. लेकिन वे चारों केटेगरी का बराबर अभ्यास करती है. निकिता अपनी तैयारियों के साथ ही पूल में आने वाले बच्चों का भी ध्यान रखती है और छोटी-छोटी स्विमिंग की बारीकियां उन्हें बताती है.
प्रतिदिन करती है 3 से 4 घंटे अअभ्यास
निकिता ने बताया कि वह नेशनल के लिए अपनी तैयारियों को परख रही है. इसके लिए मै पूरी मेहनत कर रही हूं. निकिता ने बताया कि सुबह से ही इसके लिए तैयारी करना शुरू हो जाती है. जिसमें सुबह से वर्कआउट सुबह 3 घंटे पूल में अपनी तैयारियों को परखना. इसके साथ स्प्रिंट लगाना, किकिंग, हैंड मूवमेंट के साथ बहुत सारी ड्रिल होती है. इसके बाद शाम को 3 बजे ग्राउंड पर आकर प्रैक्टिस करने के बाद 3 से 4 घंटे पूल में बिताना. इसके साथ ही वह कुछ और भी अलग से तैयारियां करती हैं. जिससे वे नेशनल में मेडल प्राप्त कर सके.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 16:11 IST








