Liquid-oxygen-plant-worth-about-65-lakhs-will-be-installed-in-the-medical-college-Kannauj – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अंजली शर्मा/कन्नौज. ऑक्सीजन को लेकर अब सरकार पूरी तरह से सतर्क हो गई है. ऐसे में कन्नौज वासियों के लिए एक और बेहतर सुविधा शुरू होने जा रही है, जिसमें लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट बनाया जा रहा है. इस प्लांट की लागत करीब 65 लाख रुपये की है. यह प्लांट आने वाले 45 दिनों के अंदर बन कर तैयार हो जाएगा. जिले के राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्राकृतिक ऑक्सीजन उत्पादन के दो प्लांट लगे हैं. अब यहां पर आने वाले मरीजों को और बेहतर सुविधा मिल सके इसके लिए बहुत जल्द मेडिकल कॉलेज में लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है. इस प्लांट का निर्माण शुरू कर दिया गया है.

राजकीय मेडिकल कॉलेज में राज्य सरकार से 1000 एलपीएम व 960 एलपीएम लीटर प्रति मिनट क्षमता के प्राकृतिक ऑक्सीजन उत्पादन के दो प्लांट जनरल वार्ड के बाहर लगे हुए हैं. दोनों प्लांट पर ऑक्सीजन का उत्पादन होता है. लेकिन इसमें ऑक्सीजन का स्टोर नहीं हो पाता है. लिक्विड ऑक्सीजन को स्टोर करने के लिए अब 20,000 लीटर क्षमता का टैंक बनाया जाएगा. इमरजेंसी में लिक्विड ऑक्सीजन की सप्लाई मरीजों को दी जाएगी. इस टैंक से स्टोर से करीब 15 से 20 मिनट तक ऑक्सीजन मरीज को मिलती रहेगी. टैंक में स्टोर खत्म होने पर लिक्विड ऑक्सीजन को खरीदना पड़ेगा. इस टैंक की एक और खासियत रहेगी कि अगर बिजली नहीं भी आ रही है. तो भी ऑक्सीजन की सप्लाई इसके द्वारा मरीज तक पहुंचाई जा सकेगी.

क्या बोले स्थानीय
इस सुविधा के चालू होने के बाद स्थानीय नरेंद्र ने बताया कि बीते समय में ऑक्सीजन को लेकर जिस तरह की समस्या उत्पन्न हुई थी. उसके बाद यह योजना कहीं ना कहीं आम जनता के लिए बहुत अच्छी रहेगी, ऐसे में लिक्विड ऑक्सीजन लोगों को जीवन देने में अहम भूमिका निभाएगा.

मरीजों को हर वक्त ऑक्सीजन मिल सकेगा
राजकीय मेडिकल कॉलेज सीएमएस दिलीप कुमार ने बताया कि सरकार के द्वारा यह बहुत महत्वपूर्ण योजना आम जनता के हित में दी गई है. यह प्लांट करीब 65 लाख रुपए की कीमत में बनाया जा रहा है और आगामी 45 दिनों के अंदर इसका काम पूरा हो जाएगा. जिसके बाद जनता को ऑक्सीजन संबंधित समस्या बिल्कुल भी नहीं होगी. यहां पर दो बड़े प्लांट लगे हैं ऑक्सीजन की विशेष समस्या बिल्कुल भी नहीं है. लेकिन बिजली ना आने या तकनीकी समस्या होने पर थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ जाता है. ऐसे में यह लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट उसमें बहुत मददगार साबित होगा. इस प्लांट में मरीजों को हर वक्त ऑक्सीजन मिल सकेगा.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 16:11 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें