CSK vs MI: कौन हैं मिस्ट्री स्पिनर राघव गोयल? मुंबई इंडियंस ने चेन्नई के खिलाफ चुना, अबतक फर्स्ट क्लास डेब्यू नहीं हुआ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

MI और CSK के बीच आईपीएल 2023 का 49वां मैच खेला जा रहा
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 22 साल के खिलाड़ी को मौका दिया है

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 में एक बार फिर मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर हो रही है. चेन्नई में खेले जा रहे आईपीएल 2023 के 49वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. इस मैच के लिए सीएसके के प्लेइंग-XI में तो बदलाव नहीं है. लेकिन, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी टीम में 2 बदलाव किए हैं. कुमार कार्तिकेय और तिलक वर्मा टीम में नहीं हैं. ट्रिस्टन स्टब्स को प्लेइंग-XI में शामिल किया गया है.

22 साल के मिस्ट्री स्पिनर राघव गोयल को रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चुना है. उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर टीम में जगह मिली है. टॉस के समय रोहित शर्मा ने ये जानकारी दी. राघव गोयल ने आईपीएल से पहले डीवाय पाटिल टी20 टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया था. इस टूर्नामेंट में उन्होंने 6.90 की इकोनॉमी रेट से 5 विकेट लिए थे.

राघव की गिनती किफायती गेंदबाज के रूप में होती है. वो सटीक लाइन लेंथ से बॉलिंग करते हैं. राघव बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करने के साथ ही बैटिंग भी करते हैं और बड़े-बड़े शॉट्स लगाने की काबिलियत है. उन्होंने अबतक फर्स्ट क्लास डेब्यू भी नहीं किया है और उससे पहले ही आईपीएल में उतरने का मौका मिला है. राघव को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल ऑक्शन में 20 लाख की बेस प्राइस में खरीदा था.

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11: कैमरन ग्रीन, ईशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, नेहल वढ़ेरा, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, अरशद खान, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, आकाश मधवाल.

इम्पैक्ट प्लेयर : कुमार कार्तिकेय, रमनदीप सिंह, डेवाल्ड ब्रेविस, राघव गोयल, विष्णु विनोद.

Tags: IPL 2023, MI vs CSK, Ms dhoni, Mumbai indians, Rohit sharma

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें