
इंसान के अंदर अगर इंसानियत ना हो तो वो पशु से भी बदतर हो जाता है. मानवों को यही एक चीज जानवरों से अलग करती है, वो है उनके अंदर की उदारता और दूसरों को प्रति संवेदना. भले ही लोग जितना बोलें कि आज के वक्त में इंसानियत खत्म हो चुकी है, पर सच तो ये है कि दुनिया में आज भी ऐसे लोग हैं जिनके कारण इंसानियत जिंदा है और अगर वो ना रहें तो दुनिया खत्म हो जाए. ऐसे एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने बत्तखों की मदद के लिए ट्रैफिक (Police officer stops traffic for ducks) ही रुकवा दिया.
इंस्टाग्राम अकाउंट वायरल हॉग पर अक्सर अजबगजब वीडियोज (weird videos) पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में इस अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक मादा बत्तख, अपने बच्चों (Police officer ducks crossing road) के साथ रास्ता पार करती नजर आ रही है. वीडियो के अनुसार ये अमेरिका के टेक्सास का वीडियो है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है- टेक्सास पुलिस कर्मी ने बत्तख और उसके बच्चों को रास्ता पार करवाने के लिए ट्रैफिक को रोक दिया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 16:08 IST








