
मुंबई. साल था 1993 का और समय रात के 2 बज रहे थे. शाहरुख खान ने थोड़े ही देर पहले अपने करियर का पहले फिल्म फेयर अवॉर्ड जीता था. फिल्म फेयर की ट्रॉफी लेकर शाहरुख खान मुंबई के स्लम एरिया में पहुंचे. यहां जब वे ऊपर गए तो उन्होंने देखा कि एक कमरे में 10-12 लोग सो रहे हैं.
यहीं एक कोने में अब्बास और मस्तान भी आराम कर रहे थे. शाहरुख खान की फिल्म बाजीगर के लिए उन्हें फिल्म फेयर की ट्रॉफी मिली थी. शाहरुख ने अब्बास मस्तान के पैर छुए और आर्शीवाद लेकर अपने घर आ गए. 1993 में शुरू हुई ये दोस्ती एक बार फिर साथ में काम करने के लिए इकट्ठा हुई. साल था 1999 का और फिल्म रिलीज हुई ‘बादशाह’.
पहली और आखिरी फिल्म में ट्विंकल खन्ना के साथ नजर आए थे शाहरुख खान
अब्बास मस्तान की इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ पहली बार ट्विंकल खन्ना नजर आईं थीं. ये 10 करोड़ के बजट से बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई. हालांकि फिल्म फ्लॉप नहीं हुई और 13 करोड़ रुपयों की कमाई के साथ एवरेज का तमगा हासिल करने में सफल रही. लेकिन यही फिल्म है जिसने शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह बना डाला. ये फिल्म जब टीवी पर रिलीज हुई तो खूब पसंद की गई.
टीवी पर आई थी रिकॉर्ड टीआरपी
टीवी पर इस फिल्म की टीआरपी ने छप्पड़ फाड़ दिया. टीवी पर सुपरहिट होने वाली ये फिल्म वर्ल्ड वाइड 31.50 करोड़ रुपयों की कमाई कर चुकी थी. शाहरुख खान की इस फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड का बादशाह बना दिया. फिल्म में कुल 6 गाने रखे गए थे और सभी गाने सुपरहिट रहे थे. ‘बादशाह ओ बादशाह’, ‘हम तो दीवाने हुए’, ‘मोहब्बत हो गई’, ‘वो लड़की जो’, ‘ओ बेबी’, ‘मैं तो हूं पागल’ गानों की कैसेट खूब बिकी थीं.
इसी फिल्म ने शाहरुख खान को बनाया बॉलीवुड का बादशाह
इस फिल्म के गाने लंबे समय तक लोगों के कानों में गूंजते रहे. शाहरुख खान के साथ अब्बास मस्तान की दूसरी फिल्म भी उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई. शाहरुख खान लगातार अब्बास मस्तान को मानते रहे. आज भी शाहरुख खान डायरेक्टर ब्रदर्स अब्बास मस्तान की काफी इज्जत करते हैं. शाहरुख खान की 90 के दशक की फिल्मों ने ही उन्हें बॉलीवुड का किंग बनाया था. शाहरुख खान ने अपनी स्टार्डम के लिए कड़ी मेहनत की है. आज शाहरुख खान के खाते में आई फिल्में ही उनकी पहचान बन गईं हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Actor Shahrukh Khan, Shahrukh khan
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 16:03 IST








