
नई दिल्ली. बॉलीवुड ‘हीमैन’ यानी एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. शादीशुदा और बाल-बच्चेदार होने के बाद भी उन्हें एक बार फिर इश्क हुआ और उस इश्क को उन्होंने मुक्कबल भी किया. समाज की लोक-लाज को छोड़ उन्होंने हेमा मालिनी (Hema Malini) के साथ शादी की, जिसके बाद उनके दो बच्चे भी हुए. दुनिया जब इस शादी को लेकर सवाल खड़े कर रही थी, तब हेमा की सौतन यानी धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर (Prakash Kaur) ने उनकी जमकर तरफदारी की थी. ये सुनने में थोड़ा अजीब है, लेकिन ये सच है.
सोशल मीडिया पर देओल परिवार की दूसरी बहूओं की तरह भी धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर भी लाइम लाइट से दूर रहती हैं. धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर की जिंदगी में हेमा मालिनी के आने के बाद भले भूचाल आ गया हो, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने पत्नीव्रता होने का कर्तव्य निभाया. ये हम क्यों कह रहे हैं ये आज हम आपको बताते हैं.
19 बरस में हो गई थी धर्मेंद्र की पहली शादी
1954 में धर्मेंद्र सिर्फ 19 बरस के थे, जब उनकी शादी घरवालों की रजामंदी से प्रकाश कौर के साथ करा दी गई. शादी हुई 4 बच्चे भी हुए दो बेटे और दो बेटियां, जिनका नाम रखा गया सनी देओल, बॉबी देओल, विजीता देओल और अजीता देओल. लेकिन 70 का दशक आया और एक बार फिर धर्मेंद्र का दिल धड़क गया. उनकी जिंदगी में अब खूबसूरत एक्ट्रेस हेमा मालिनी की एंट्री हुई और पहली पत्नी को पति को खो देना का डर सताने लगा.
धर्मेंद्र के जब बचाव में उतरीं प्रकाश कौर
धर्मेंद्र ने हेमा संग शादी की बात प्रकाश कौर को बताई लेकिन वह अपने पति को किसी भी सूरत में तलाक देने के लिए राजी नहीं हुईं. प्रकाश नहीं मान रही थीं और उधर हेमा से शादी की वादा धर्मेंद्र कर चुके थे. तब 1980 में धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म अपनाया और प्रकाश को तलाक दिए बिना हेमा से दूसरी शादी कर ली.
पहली पत्नी और 4 बच्चों के पिता होने के बाद शादी को लेकर लोगों ने बातें बनानी शुरू कर दी. इतना ही नहीं उन्हें ‘वुमेनाइजर’ तक कहा गया. लोगों ने इतनी खरीखोटी सुनाई कि जिसे सुनकर उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर को बहुत बुरा लगा था और उन्होंने खुद धर्मेंद्र का बचाव किया.
‘मेरे पति ने ऐसा किया तो क्या गलत था’
1981 में ‘स्टारडस्ट’ को दिए एक इंटरव्यू में प्रकाश कौर ने कहा था, ‘कोई भी आदमी मेरी जगह हेमा को चुनेगा, मेरे पति ने ऐसा किया तो क्या गलत था. कैसे कोई मेरे पति को वुमेनाइजर कह सकता है. आधी इंडस्ट्री यही कर रही है. सभी हीरो अफेयर कर रहे हैं और दूसरी बार शादी कर रहे हैं.’
मैं ये नहीं कर पाती…
प्रकाश कौर ने हेमा को लेकर भी अपना मत जाहिर किया था. उन्होंने कहा था, ‘मैं हेमा को भी समझ सकती हूं. मैं जानती हूं कि वह किन परिस्थितियों से गुजर रही हैं. अगर मैं हेमा की जगह होती, तो ये कभी न कर पाती. एक महिला के तौर पर मैं हेमा की भावनाएं समझ सकती हूं, लेकिन एक पत्नी और मां होने के नाते मैं हेमा की भावनाओं को सही नहीं कह सकती.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Dharmendra, Entertainment Special, Hema malini
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 16:04 IST








