Asad 10th Marksheet: 700 में से 175 नंबर, सारे सब्जेक्ट्स में फेल, पढ़ाई में बेकार था अतीक का बेटा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए अतीक के बेटे का एनकाउंटर और अतीक की हत्या अब तक चर्चा में है. असद अहमद के एनकाउंटर और अतीक की हत्या के बाद से चल रही छानबीन में कुछ न कुछ ऐसा मिलता है जो खबरों में बना रहता है. अब कुछ दिन पहले अतीक के बेटे असद की 10वीं की मार्कशीट पुलिस को मिली. आइए बताते हैं, मार्कशीट के मुताबिक, अतीक का बेटा पढ़ाई में कैसा था.

अतीक अहमद के पांच बेटे थे. ये सभी प्रयागराज के स्कूल सेंट जोसेफ कॉलेज से पढ़े. असद की मार्कशीट के मुताबिक, ये रिजल्ट एकेडमिक ईयर 2019-2020 फर्स्ट टर्म, दसवीं क्लास का है.असद की मार्कशीट में उसकी DOB 22-09-2003 लिखी है. DOB के मुताबिक वह महज 20 साल की उम्र में ही गलत संगत में पड़ गया और फिर अपने कारनामों के चलते अपनी जान से हाथ धो बैठा. मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि असद की गुंडागर्दी के किस्से स्कूल टाइम से ही सामने आने लगे थे. अब इसकी रिपोर्ट कार्ड देखकर कह सकते हैं कि वे सब बातें सच थी. असद के 10वीं के फर्स्ट टर्म में पाए नंबरों की बात करें तो उसनें इंग्लिश में 28, हिंदी में 21.5, मैथ्स में 19, सोशल स्टडीज में 19.8, साइंस में 19. कुल जमा 700 में से मात्र 175 नंबर पाए थे. मार्कशीट में नंबरों का कुल प्रतिशत सिर्फ 25% बताया गया है. असद ने स्कूल में पढ़ते हुए, एक बार एक कंपटीशन के दौरान टीचर की पिटाई कर दी थी. मीडिया रिपोर्ट्स में असद की गुंडागर्दी के किस्सों से पता चलता है कि एक खेल में हारने पर असद ने सबके सामने रेफरी को पीटा था, लेकिन अतीक के चलते प्रशासन ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें