Best Budget SUV: मारुति फ्रॉन्क्स, निसान मैगनाइट, रैनो कीगर और टाटा पंच, कीमत-माइलेज-ताकत में किसने मारी बाजी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

टाटा पंच इनमें से सबसे सस्ती कार है.
हालांकि, इसका ड्राइविंग अनुभव अच्छा नहीं.
कीगर और मैगनाइट इस रेस में आगे निकलती हैें.

नई दिल्ली. देश में जैसे-जैसे औसत वेतन में वृद्धि हो रही है लोगों की कार का साइज भी बढ़ता जा रहा है. अब लोग छोटी कारों पर कम और मिड रेंज या बड़ी गाड़ियों पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं. अगर आप भी मिड रेंज में किसी एसयूवी की तलाश में हैं तो आपके पास 4 बेहतरीन विकल्प हैं. ये चारों गाड़ियों शहरों में चलाने के लिए जबरदस्त हैं. मारुति फ्रॉन्क्स, निसान मैगनाइट, रैनो कीगर और टाटा पंच बजट में आती हैं और स्टाइल व माइलेज में भी संतोषजनक हैं.

इनमें से सबसे बेहतर कार कौन सी होगी आज हम इसी के बारे में आपको बताएंगें. इनमें से मैगनाइट और कीगर ऑटोमेटिक हैं और 1.0 लीटर के टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती हैं. शहर में ड्राइव के लिए ये एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. ये लगभग एक जैसी सुविधाओं के साथ ही आती हैं और इन्हें चलाने में बहुत अंतर पता नहीं चलता. अगर आपको इनमें से किसी एक को चुनना है तो आप उसे चुनें जो आपको दिखने में अच्छी लगे. फीचर्स और एक्सेसरीज के मामले में ये लगभग एक जैसी ही हैं.

ये भी पढ़ें- Tata Motors Car Discounts: सफारी, हैरियर ही नहीं देश की इस पसंदीदा कार पर भी मिल रही है बंपर छूट, उठा लें फायदा

मारुति फ्रॉन्क्स
अगर आपको उपरोक्त 2 में से किसी को नहीं चुनना है तो आप मारुति की फ्रॉन्क्स को देख सकते हैं. ये शहर में चलाने के लिए सबसे बढ़िया गाड़ियों में से एक है. इसमें स्पेस काफी ज्यादा है. यह 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है. हालांकि, इसमें ऑटोमेटड मैनुअल ट्रांसमिशन है जो कीगर या मैगनाइट जितना सहज काम नहीं करता है. इसके अलावा 10 लाख के अंदर मारुति की फ्रॉन्क्स एक जबरदस्त कार साबित होती है.

पंच
आपके पास चौथा विकल्प बचता है टाटा पंच का. ये इन सभी विकल्पों में से सबसे ससती है. हालांकि, इसमें भी ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसिमशन है जो काफी धीमा है. इसमें भी आपको 1.2 लीटर का इंजन मिलता है. ये कार बजट के हिसाब से जरूर इन सब में से बेस्ट ऑप्शन है लेकिन इसे चलाने का मजा बाकी तीनों कारों से काफी कम है.

Tags: Auto News, Car, Maruti Suzuki, Nissan, Renault, Tata

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें