राणा की पत्नी साची का 2 बाइकसवार लड़कों ने किया पीछा, मारी टक्कर, पुलिस का जवाब सुनकर हो जाएंगे हैरान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

राणा की पत्नी साची का 2 बाइकसवार लड़कों ने किया पीछा
मारी टक्कर, पुलिस का जवाब सुनकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (Indian Premier League 2023) का रोमांच अपने चरम पर है. 16वें सीजन के 48 मुकाबले बीत जाने के बाद प्लेऑफ में पहुंचने की जद्दोजहद तेज हो गई है. इसी जद्दोजहद में नितीश राणा (Nitish Rana) की अगुवाई वाली कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम भी लगी हुई है.

कैप्टन राणा लगातार नई रणनीतियों को बनाने में लगे हुए हैं. इस बीच उनके लिए एक बेहद ही भयावह घटना निकलकर सामने आई है. उनकी पत्नी साची मारवाह (Saachi Marwah) का हाल ही में दो बाइकसवार लड़कों ने पीछा किया. जिससे उनके घर में भय का माहौल व्याप्त है.

यह भी पढ़ें- IPL 2023: हो जाईए तैयार, किंग कोहली रचने जा रहे हैं इतिहास, केवल इतने रन की दरकार

दरअसल, पूरा मामला कुछ यूं है कि ऑफिस का काम पूरा करने के बाद जब साची घर के लिए निकल रहीं थी तो दो बाइकसवार लड़कों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया. इस बीच उन्होंने चलती कार को टक्कर भी मारी. सही सलामत घर पहुंचने के बाद जब उन्होंने पुलिस को कॉल कर शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस से उन्हें बेहद हैरान कर देने वाला जवाब मिला.

क्रिकेटर की पत्नी ने अपने इंस्टा स्टोरी में दो बाइकसवार लड़कों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘दिल्ली का एक आम दिन. मैं ऑफिस से घर लौट रही थी. इन दोनों लड़कों ने मेरी कार को कई बार टक्कर मारी. मुझे नहीं पता ये क्यों मेरी पीछा कर रहे थे.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘इस मामले की जानकारी जब मैंने दिल्ली पुलिस को दी तो उनके तरफ से मुझे कहा गया आप घर सुरक्षित पहुंच गई हैं तो रहने दीजिये. अगली बार ऐसी दुर्घटना हो तो उनका नंबर नोट कर लेना.’

Tags: Delhi police, IPL 2023, Kolkata Knight Riders, Nitish rana

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें