ये है चलता-फिरता एटलस, मिनटों में पहचान जाती है 254 देशों के झंडे, बना लिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

किसी भी देश के लिए उसका राष्ट्रीय ध्वज काफी जरुरी होता है. इसी झंडे से उसके देश की पहचान दुनिया भर में की जाती है. लोग अपने देश के झंडे को हर जगह देखते हैं. इस वजह से उसकी पहचान आसानी से कर लेते हैं. इसके अलावा कुछ ही ऐसे अन्य देश होते हैं, जिसके झंडे की पहचान बाकी लोग कर पाते हैं. लेकिन मलेशिया के पेनांग में रहने वाली एक बच्ची, जिसकी उम्र मात्र आठ साल है, ने इतिहास रच दिया. इस बच्ची ने इतनी कम उम्र में ढाई सौ से ज्यादा देशों के झंडे पहचान वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला.

मलेशिया के पेनांग में रहने वाली इस बच्ची का नाम Amirthaa Matiwannan है. अमिर्था ने मात्र 4 मिनट 21 सेकंड में 254 देशों के झंडे पहचान कर वर्ल्ड रिकॉर्ड ही बना डाला. ये रिकॉर्ड कलाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है. इसके अलावा तीन अलग-अलग ऑर्गेनाइजेशन ने भी इसे अप्रूव किया है. इसमें कनाडा के किड्स वर्ल्डस रिकार्ड्स, इंटरनेशनल बुक्स ऑफ़ रिकार्ड्स और जैकी बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स शामिल है. तीनों ने पेनांग की इस छोटी होनहारके रिकॉर्ड को को सर्टिफाई किया है.

दो महीने में बनी एक्सपर्ट ‘
वर्ल्ड ऑफ़ बज से बातचीत में अमिर्था की मां शालिनी ने बताया कि अमिर्था ने मार्च में ही झंडों में दिलचस्पी शुरू की थी. इससे पहले उसका झंडों में कोई इंट्रेस्ट नहीं था. मार्च में उसकी स्कूल की छुट्टियां थी. तब ही उसने देश के झंडों के नाम और उन्हें पहचानने की शुरुआत की थी. मार्च से की गई शुरुआत और अप्रैल के आखिर में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लेना वाकई बड़ी बात है. अमिर्था की मां के मुताबिक़, उन्हें भी नहीं पता था कि उनकी बेटी की याददाश्त इतनी तेज है.

malaysian girl flag identification

झंडा देखकर ही बता देती है देश का नाम

ऐसे बनाया रिकॉर्ड
अमिर्था की मां ने बेटी की उपलब्धि के बारे में और भी कई बातें बताई. अमिर्था पहले झंडों को देखकर उसके नाम को याद करती है. उसके बाद सिर्फ झंडों को देखकर ही उसके देश का नाम बताती है. इस तरीके से उसे झंडे को देखकर ही देश के नाम याद रह जाते हैं. अपने पेरेंट्स के साथ ही नामों की प्रैक्टिस करती थी. लेकिन उनसे पहले अमिर्था को सब याद हो जाता था. अब अमिर्था कई अन्य रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है. उसकी मां ने अपनी बेटी को आगे कई रिकार्ड्स बनाते देखने की बात कही.

Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें