नई दिल्ली. अभिनेत्री जहीरा (Zaheera) 70 के दशक के काफी पॉपुलर एक्ट्रेस रही हैं. वह देवानंद से लेकर राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, विनोद खन्ना जैसे सुपरस्टार संग स्क्रीन शेयर किया है. उनकी एक्टिंग इतनी शानदार थई कि वह रेखा, परवीन बाबी, जया बच्चन और हेमा मालिनी जैसी सुपरएक्ट्रेस पर भारी पड़ जाती थीं. इसके साथ ही आपको ये बता दें कि जहीरा बॉवीवुड में परवीन बाबी की हमशक्ल के नाम से फेमस थीं.इसके साथ ही वह साल 1975 में आई फिल्म ‘धर्मात्मा’ (Dharmatma Film) और ‘गैम्बलर’ फिल्म के लिए जानी जाती हैं. यह एक ऐसी फिल्म रही हैं, जिसमें जाहीरा ने एक्टर फिरोज खान के साथ बेहद बोल्ड सीन रातों रात खबरों में आ गई थीं. हालांकि बाद में उनका लाइम लाइट कम होने लगा और अचानकर से गायब हो गईं. चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से…
जहीरा ने 1969 में जेम्स बॉन्ड की फिल्म ‘ऑन हर मेजेस्टीज सीक्रेट सर्विस’ (On Her Majesty’s Secret Service) से डेब्यू किया था. जिसमें उन्होंने एक भारतीय लड़की का किरदार निभाया था.ये फिल्म सुपरहिट रही थी. इसके बाद जहीरा ने करीब 20-21 फिल्मों में काम किया और हमेशा के लिए इंडस्ट्री छोड़ दी. जहीरा का मानना था कि करियर का ग्राफ गिरने से पहले एक्टिंग छोड़ देना ही बेहतर है.
बॉलीवुड में जहीरा ने अपने करियर की शुरुआत एक साइड रोल से की थी. 1969 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली जहीरा को बॉलीवुड में परवीन बाबी की हमशक्ल माना जाता था. लेकिन इसका उन्हें ज्यादा फायदा नहीं हुआ. उल्टा परवीन बाबी ने लोकप्रियता हासिल की.

देवा आनंद के साथ जहीरा फिल्म गैम्बलर
जहीरा की फिल्में
करीब छह फिल्मों में साइड रोल करने के बाद जहीरा ने 1974 में आई फिल्म ‘कॉल गर्ल’ में मुख्य भूमिका निभाई. हालांकि यह फिल्म ज्यादा सफल नहीं हुई लेकिन जहीरा चर्चे में जरूर थीं. इसके बाद जी जहीरा ने डायरेक्टर अमरजीत की फिल्म ‘गैम्बलर’ ( Gambler) में सुपरस्टार देव आनंद के साथ देखी गईं. इस फिल्म में उन्होंने साइड रोल प्ले किया था. यह फिल्म साल 1971 में रिलीज हुई थी. सुपरस्टार राजेश खन्ना और देवा आनंद की के साथ ‘नौकरी’ में काम किया. सुपरस्टार राजेश खन्ना का साथ पाकर भी जाहीरा कुछ खास नहीं कर पाई और ‘नौकरी’ भी बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई .
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Entertainment news., Entertainment Special, Entertainment Throwback
FIRST PUBLISHED : May 06, 2023, 11:32 IST








