50 लाख की नौकरी में नहीं लगा दम, दूध बेचकर दौलतमंद बना ये लड़का, अब हर दिन की कमाई लाखों में

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

किशोर इंदुकुरी ने IIT खड़गपुर से केमिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया.
अमेरिका जाकर टेक कंपनी इंटेल में जॉब किया और फिन नौकरी छोड़ दी.
हैदराबाद आकर सिड्स डेयरी फार्म की शुरुआत की.

Success Story : भारत में कई युवा उद्यमियों ने अपने बिजनेस और उसकी कामयाबी से स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा दिया है. देश-विदेश में लाखों-करोड़ों की नौकरी छोड़कर छोटे-से बिजनेस की शुरुआत करने वाले यंग एन्टरप्रिन्योर की संख्या तेजी से बढ़ रही है. अब वे युवा अपने स्टार्टअप के जरिए लाखों लोगों को रोजगार दे रहे हैं. इसी कड़ी में नाम आता है किशोर युवा उद्यमी इंदुकुरी का, जो अमेरिका में दिग्गज टेक कंपनी इंटेल की नौकरी छोड़कर भारत आ गए और गांव में डेयरी व्यवसाय को खड़ा किया. हैदराबाद में उनका ब्रांड सिड्स डेयरी फार्म काफी प्रसिद्ध है.

हैदराबाद में जन्मे किशोर इंदुकुरी ने IIT खड़गपुर से केमिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. इसके बाद उन्होंने मैसाचुसेट्स यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया और पीएचडी भी पूरी की. अमेरिका में पढ़ाई और लाखों की नौकरी में किशोर इंदुकुरी का मन नहीं लगा और लाखों की जॉब छोड़कर अपने गांव आने का फैसला कर लिया.

ये भी पढ़ें- पढ़-लिखकर किसानी को बनाया करियर, खेती के लिए छोड़ दी नौकरी, सालाना 1 करोड़ कमा रही ये लड़की

अमेरिका से छोड़ी जॉब, सीधे पहुंचा गांव
किशोर इंदुकुरी अमेरिका के एरिज़ोना में एक इंजीनियर के तौर पर इंटेल कॉर्पोरेशन में शामिल हुए. यूएस में लग्जरी लाइफ होने के बावजूद किशोर के मन में कुछ और चल रहा था. एक दिन उन्होंने भारत लौटकर नया बिजनेस करने का मन बना लिया. हैरानी की बात है कि जिस वक्त उन्होंने नौकरी छोड़ी तब उनकी सैलरी 50 लाख रुपये महीना थी. इस दौरान उन्होंने कई बिजनेस शुरू किए जो फेल हो गए. सब्जी उगाने और उन्हें बेचने के बिजनेस में किशोर के 1 करोड़ रुपए बर्बाद हो गए. हालांकि, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और 2012 में उन्होंने 20 गायें खरीदीं और डेयरी फार्म शुरू किया, जो उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला साबित हुआ.

दोगुने घाटे में बेचा दूध
हैरानी की बात है कि किशोर इंदुकुरी ने 30 रुपये की उत्पादन लागत वाला दूध 15 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बेचा. गायों को दुहने से लेकर दूध की डिलीवरी तक वह लगभग हर काम करते थे. खास बात है कि उन्होंने अपने मिल्क प्रोडक्ट को बिना पानी, दवाओं और हार्मोन के बाजार में उतारा. किशोर ने अपने ग्राहकों से यह भी कहा कि वे पहले उत्पाद को आजमाएं और बाद में भुगतान करें. बिजनेस को लेकर उनकी यह स्ट्रेटिजी काम कर गई.

ये भी पढ़ें- डॉक्टरी और कलेक्टरी दोनों रास नहीं आई, इस IAS को बिजनेस पसंद आया, नौकरी छोड़ खड़ी कर दी 15,000 करोड़ की कंपनी

आज हैदराबाद में सबसे बड़े मिल्क सप्लायर
अपनी मेहनत और लगन की बदौलत इंदुकुरी जल्द ही हैदराबाद में सबसे बड़े निजी दूध आपूर्तिकर्ताओं में से एक बन गए. उनकी कंपनी आज सैकड़ों किसानों से शुद्ध दूध खरीदती है और अपने ग्राहकों को डिलीवर करती है. किशोर 100 से ज्यादा मवेशियों के साथ फार्म हाउस चलाते हैं और उनके पास 120 से अधिक कर्मचारी हैं. अब वह सब्सक्रिप्शन मॉडल पर बिजनेस चलाते हैं.

उनकी वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट के अनुसार 2020-21 में कंपनी का रेवेन्यू 2020-21 में 44 करोड़ रुपए था. अगर कैलकुलेट किया जाए तो उनकी हर दिन की आमदनी 12 लाख रुपये बनती है. हालांकि, 2021-22 में रेवेन्यू बढ़कर 64.5 करोड़ रुपये हो गया है.

Tags: Indian startups, Milk, New Business Idea, Success Story

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें