UP Sanskrit Board इंटरमीडिएट परीक्षा में मुस्लिम छात्र ने किया टॉप, देखें मार्क्सशीट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

उत्तर प्रदेश संस्कृत शिक्षा परिषद का परिणाम जारी.
इंटरमीडिएट परीक्षा में मुस्लिम छात्र इरफान रहे टॉपर.

चंदौली. चंदौली जिले के निवासी इरफान ने मुस्लिम होते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा में न सिर्फ प्रदेश में टॉप किया है; बल्कि जिले में किसी भी बोर्ड में पहला स्थान पाने का रिकॉर्ड कायम किया है. इरफान ने परिवार की विषम परिस्थितियों की वजह से संस्कृत बोर्ड से पढ़ाई की और अपनी मेहनत लगन का लोहा मनवाया.

पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के सकलडीहा तहसील के दीनदासपुर गांव का रहने वाला इरफान गांव से कुछ दूर पर स्थित श्री संपूर्णानंद संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय, प्रभुपुर में पढ़ाई करता है. इरफान बेहद ही गरीब घर से ताल्लुक रखता है. इरफान के पिता सलाउद्दीन मजदूरी और खेती का काम कर घर चलाते हैं. 18 वर्ष का इरफान अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है.

इरफान के स्कूल के अध्यापकों की मानें तो इरफान पढ़ने लिखने में काफी तेज लड़का है, और इसकी लिखावट भी बहुत ही सुंदर है. इरफान के स्कूल के अध्यापकों और प्राचार्य ने बताया कि इरफान की इस उपलब्धि से वह काफी खुश हैं. इस स्कूल में इरफान ने सन् 2019-20 में कक्षा 9 में एडमिशन लिया था. स्कूल के अध्यापकों के अनुसार इरफान ने पूर्व मध्यमा यानी हाईस्कूल की परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन से पास किया था. इसके बाद उत्तर मध्यमा की परीक्षा में उसने इतिहास रच दिया.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

हालांकि, संस्कृत बोर्ड से टॉप करने वाले इरफान का संस्कृत विषय में ही काफी कम नंबर है. अनिवार्य संस्कृत प्रथम में इरफान को 50 में 19 नंबर मिले हैं. जबकि अनिवार्य संस्कृत द्वितीय प्रश्न पत्र में इरफान को मात्र 20 अंक मिले हैं. जबकि साहित्य प्रथम में 100 में 93, साहित्य द्वितीय में 100 में 83, हिंदी में 100 में 82 समाजशास्त्र में 100 में 87 भूगोल में 100 में 97 और अंग्रेजी विषय में 100 नंबरों में 70 नंबर प्राप्त हुए हैं.

इरफान का अंक पत्र

उत्तर मध्यमा के प्रथम वर्ष में इरफान ने कुल 700 अंकों में 607 अंक प्राप्त किए थे. जबकि; उसे द्वित्तीय वर्ष में 700 में 551 अंक मिले. दोनों वर्षों के अंक को मिलाकर कुल 1400 अंकों में इरफान को 1158 अंक मिले हैं. हालांकि, टॉपर इरफान और उनके परिजन किसी काम की वजह से वह कुछ दिनों के लिए गांव से बाहर गए हुए हैं जिसके चलते उनसे बात नहीं हो पाई है.

इरफान की इस उपलब्धि से उसके विद्यालय के लोग काफी खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. संपूर्णानंद संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य जय श्याम त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2002 में माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद का गठन हुआ था. तब से लेकर आज तक चंदौली जनपद में कोई भी प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त नहीं किया है. इस छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है.

विद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि चूंकि गरीब परिवार से आने वाले इरफान ने इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की तो वह और भी बधाई व शुभकामना प्राप्त करने का पात्र है. शिक्षकों ने बताया कि इरफान काफी कमजोर परिवार का रहने वाला है, और संस्कृत विद्यालयों में कमजोर वर्ग के बच्चे भी आते हैं. उसके पिता कृषक हैं और किसानी करके अपना भरण-पोषण करते हैं और वह बच्चा यहां पढ़ता है.

Tags: Up board result, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें