Success Story : रिटायरमेंट की उम्र में शुरू किया बिजनेस, 90 साल में भी काम ऐसा कि युवा भरते हैं पानी!

हाइलाइट्स

रेड्डी चेन्‍नई स्थित अपने ऑफिस में सप्‍ताह के 6 दिन जाते हैं.
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक काम भी करते हैं.
रेड्डी ने 50 साल की उम्र में अपने बिजनेस को नया आयाम दिया.

नई दिल्‍ली. सफलता की कहानियां जज्‍बों की लड़ाई तो बहुत सुनी होगी. हर सफलता प्रेरणा भी देती है, लेकिन आज हम आपको जो सक्‍सेस स्‍टोरी बताने जा रहे, वह युवाओं के साथ बुजुर्गों के लिए भी प्रेरणास्रोत है. चुनौतियों से डरने के बजाए हमेशा लड़ने का रास्‍ता चुना और आज ऐसा मुकाम बना लिया है, जहां पहुंचना हर बिजनेसमैन का सपना होता है.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं डॉ. प्रताप सी रेड्डी की, जिन्‍हें देश के सबसे ज्‍यादा प्रेरणादाई बिजनेस लीडर में गिना जाता है. उन्‍होंने अपना बिजनेस उस उम्र में शुरू किया, जहां ज्‍यादातर लोग रिटायरमेंट की राह देखने लगते हैं. आज 40 साल बाद उनकी उम्र 90 को भी पार कर गई है, लेकिन काम का जज्‍बा ऐसा है कि युवा भी पानी भरते हैं. अपोलो हॉस्पिटल इंटरप्राइजेज लिमिटेड (Apollo Hospitals Enterprises Limited) जैसी नामी कंपनी को बनाने वाले रेड्डी चेन्‍नई स्थित अपने ऑफिस में सप्‍ताह के 6 दिन जाते हैं. इतना ही नहीं सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक काम भी करते हैं. सबकुछ हासिल करने के बाद भी काम को लेकर जो उनका जज्‍बा है, वह लाखों के लिए प्रेरणास्रोत का काम करता है.

ये भी पढ़ें – कहां है देश का पहला एयरपोर्ट, 90 साल पहले JRD टाटा ने उतारा था पहला जहाज, अब किसलिए होता है इस्तेमाल

हॉस्पिटल टाइकून ने देश-विदेश में बनाया अंपायर
रेड्डी ने 50 साल की उम्र में अपने बिजनेस को नया आयाम दिया और नई चुनौतियों से लड़ने का रास्‍ता चुना. उन्‍होंने मेडिकल सेक्‍टर में सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि कई अन्‍य देशों में भी कारोबार फैलाया. रेड्डी की 4 बेटियां हैं, जो उनके बिजनेस को 4 पिलर की तरह थामकर रखती हैं. सबसे बड़ी बेटी प्रीता रेड्डी उनकी कंपनी की प्रबंध निदेशक (MD) हैं, जबकि सबसे छोटी बेटी संगीता रेड्डी ज्‍वाइंट MD का पद संभाल रही है. इसके अलावा सुनीता और शोभना रेड्डी कंपनी की एक्‍जीक्‍यूटिव वाइस चेयरमैन हैं.

4 बेटियों ने संभाली जिम्‍मेदारी
अपोलो हास्पिटल ब्रांड आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है. रेड्डी की चारों बेटियां बेहद सफल हैं और कई बिजनेस अवार्ड भी जीत चुकी हैं. अपोलो कंपनी का मार्केट कैप 70 हजार करोड़ रुपये पहुंच गया है. कंपनी में रेड्डी परिवार की हिस्‍सेदारी 29.3 फीसदी है. कंपनी के तहत इस समय 21 ब्रांड के प्रोडक्‍ट मार्केट में हैं. अपोलो के 71 हॉस्पिटल होने के साथ देशभर में इसके 5000 फार्मेसी स्‍टोर भी हैं. इसके अलावा 291 फार्मेसी केयर क्‍लीनिक, डिजिटल हेल्‍थ पोर्टल, डायग्‍नोस्टिक चेन और मैटरनिटी सर्विस भी हैं. रेड्डी की नेटवर्थ इस समय करीब 20 हजार करोड़ रुपये की है.

ये भी पढ़ें – NPS Rule Change : अपनी सुविधानुसार निकाल पाएंगे पैसे, एकमुश्‍त निकासी की जगह मिलेंगे कई ऑप्‍शन

तीसरी पीढ़ी के बिजनेस लीडर तैयार कर रहे रेड्डी
अपोलो ग्रुप के सक्‍सेस के पीछे सबसे बड़ी वजह डॉ. प्रताप सी रेड्डी का हर जगह मौजूद होना है. उन्‍होंने अपनी रणनीति को कभी दूसरों के भरोसे नहीं छोड़ा. खुद की देखरेख में बेटियों को सक्‍सेसफुल बिजनेस लीडर बनाया और आज भी वे रोजाना ऑफिस जाकर तीसरी पीढ़ी के बिजनेस लीडर को तैयार कर रहे हैं. रेड्डी के 10 ग्रैंड चिल्‍ड्रेन हैं, जिसमें से 9 को पहले ही कंपनी में रोल दिया जा चुका है.

Tags: Apollo Hospital, Business news in hindi, Success Story, Successful business leaders, Successful businesswoman

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया