
आंखों को धोखा देने के लिए जो चुनौतियां तस्वीरों के जरिए बनाई जाती हैं, उनका खास मकसद आपके दिमाग को झकझोर देना होता है. आर्टिस्ट खास तौर पर तस्वीरों में छुपी हुई चीज़ को कुछ इस कदर सेट करते हैं कि नजरें उन तक पहुंच ही नहीं पातीं. जबकि वो होती तस्वीर में ठीक सामने हैं. चुनौती सुलझाने में चाहे जितनी मुश्किलें क्यों ना आये, लोगों को ये बेहद पसंद होता है. दिलचस्प पहेलियां सोशल मीडिया पर आजकल खूब छाई रहती हैं, जिन्हें दिमागी कसरत और इंटेलिजेंस चेक भी कहा जाता है.
ऑप्टिकल भ्रम तस्वीर में ढेर सारे फ्लेमिंगो नजर आ रहे हैं, जिनके बीच एक बैले डांसर को खोजने की चुनौती दी गई है. लेकिन खूबसूरत परिंदों की भीड़ ऐसी है कि उसमें आपको डांसर आसानी से नजर नहीं आएगी. चुनौती खास तौर पर तेज दिमाग वालों के लिए बनाई गई हैं. जिन्हें 12 सेकंड के अंदर चुनौती सुलझाने का टास्क दिया गया है.
क्या फ्लेमिंगो के बीच आपको नजर आ गईं बैले डांसर?
चुनौती के तौर पर पेश की गई तस्वीर में ढेर सारे खूबसूरत पिंक फ्लेमिंगो नजर आ रहे हैं ये तस्वीर में फ्लेमिंगो की संख्या इतनी है कि आप गिन भी नहीं सकते. जहाँ फ्लेमिंगो के अलावा कुछ भी नजर नहीं आ रहा है उस तस्वीर में एक बैले डांसर को खोजने की चुनौती दी गई है. लेकिन वो कहाँ और कैसे सेट की गई है ये किसी को समझ में नहीं आ रहा ना ही दिखाई दे रहा है.मुश्किल तो ये है कि छुपी हुई जो चीज़ नजर ही नहीं आ रही उसे खोजने के लिए मात्र 12 सेकेंड का वक्त दिया गया है. ज़ो तेज दिमाग और पैनी नजर वालों के लिए ही मुमकिन हो सकता है.
फ्लेमिंगो के रंग में घुल मिलकर डांसर ने दी चुनौती
फ्लेमिंगो के बीच अगर आपको बैले डांसर नजर नहीं आ रही है, तो हिंट के तौर पर तस्वीर के निचले हिस्से पर गौर करिये. डांसर ने भी फ्लेमिंगो की तरह ही गुलाबी कपड़े पहन रखे हैं. साथ ही सिर पर सजा रखा है पीले रंग का हेयरबैंड. जो बिल्कुल फ्लेमिंगो की चोंच की तरह नजर आ रहा है. यही वजह है कि फ्लेमिंगो के जैसे ही घुल मिल गई डांसर को खोजना लोगों के लिए मुश्किल हो गया. ये कनफ्यूज़ करने वाली तस्वीर Flickr (https://www.dancewearcentral.co.uk/ ) वेबसाइट की ओर से जारी की गई है. जिसे हमने मनोरंजन के उद्देश्य से इस्तेमाल किया है.






