
धमेंद्र शर्मा/ करौली. हिण्डौन के श्रीमहावीरजी थाना अंतर्गत पटोंदा गांव के समीप डेयरी का दूध लेकर जा रही है पिकअप ने राहगीर को टक्कर मार दी. जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. घटना से नाराज मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने हिंडोन- श्रीमहावीरजी मार्ग पर जाम लगा दिया.
सूचना पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने समझाइश कर जाम खुलवाया तथा मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के अनुसार श्रीमहावीरजी थाना अंतर्गत पटोंदा गांव के समीप डेयरी का दूध लेकर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने पैदल जा रहे पूरन जाटव को टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि पिकअप पूरन को कई फीट तक घसीट कर ले गई. जिससे उसके शरीर में गंभीर चोट आ गई.सूचना पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने पूरन को अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना से नाराज मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने हिंडोन- श्री महावीरजी सड़क मार्ग पर पटोंदा गांव के समीप जाम लगा दिया. सड़क पर जाम लगने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई. सूचना पर हिंडोन डीएसपी किशोरी लाल, तहसीलदार एवं श्री महावीरजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. कई घंटे की समझाइश एवं मामले में उचित कार्यवाही का आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया.
.
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 14:55 IST






